पटना : मनेर में कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस, पहले की खरीदारी फिर मिठाई दुकान-गुमटी से बरामद किया 1.08 किलो गांजा

Maner Cannabis Seized : मनेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ग्राहक बनकर पुलिस ने मिठाई दुकान और गुमटी से गांजा खरीदा और फिर छापेमारी कर 1 किलो से अधिक गांजा बरामद किया. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Maner Cannabis Seized : पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र की शेरपुर पश्चिम पंचायत के ब्रह्मचारी गांव में पुलिस ने गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर एक मिठाई दुकान और गुमटी से गांजा खरीदा और इसके बाद दोनों जगहों पर छापेमारी कर करीब 1 किलो 8 ग्राम गांजा बरामद किया. पुलिस ने मामले में तीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

लगातार मिल रही थी गांजा बिक्री की सूचना

पुलिस के अनुसार, ब्रह्मचारी गांव में स्थित एक गुमटी और मिठाई दुकान में कथित रूप से गांजा की बिक्री की सूचना लगातार मिल रही थी. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी.

पहले खरीदारी, फिर हुई कार्रवाई

पुलिस टीम ग्राहक बनकर ब्रह्मचारी स्थित मिठाई दुकान और गुमटी पर पहुंची. टीम ने दोनों जगहों से गांजा खरीदा. खरीदारी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों से करीब 1 किलो 8 ग्राम गांजा बरामद किया.

गांजा के साथ 38 गोगो और नकदी बरामद

मनेर पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान गांजा के अलावा 38 गोगो और 2762 रुपये नकद भी बरामद किये गये. पुलिस ने मौके से तीन कथित विक्रेताओं को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

तीन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों की पहचान ब्रह्मचारी शिव टोला निवासी अभिषेक कुमार और होरिल कुमार तथा ब्रह्मचारी शंकरपुर निवासी मनोज सिंह के रूप में की गयी है. पुलिस तीनों से गांजा की बिक्री और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

पुलिस टीम में कई अधिकारी शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में मनेर थाना के एसआई अफसर अली, संजय चौधरी समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस की कार्रवाई के बाद ब्रह्मचारी और आसपास के गांवों में गांजा बिक्री के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को लेकर चर्चा है.

आगे भी जारी रह सकती है कार्रवाई

पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर गांजा की बिक्री के नेटवर्क और अन्य संभावित लोगों की जानकारी जुटा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read : पटना : पूर्व पैक्स अध्यक्ष से 50 लाख की रंगदारी, मैसेज में दी जान से मारने की धमकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयेब खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >