Bihar Police: आत्महत्या करने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को भी मिलेगा 20 लाख के बीमा का लाभ, जानिए DGP ने क्या-क्या बताया

Bihar Police: बिहार पुलिस की विशेष बीमा योजना के तहत आत्महत्या करने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है. डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि यह सुविधा बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ चल रही बीमा योजना में शामिल है.

Bihar Police News: बिहार पुलिस के जवानों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए चल रही विशेष बीमा योजना से अब तक बड़ी राहत मिली है. डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि पिछले 15 महीने से अधिक समय से बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से यह विशेष बीमा योजना लागू है. इस योजना के तहत अब तक 90 पुलिसकर्मियों के परिजनों को 43 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है.

फिलहाल बीमा से जुड़े 30 मामले लंबित

डीजीपी के अनुसार, फिलहाल बीमा से जुड़े 30 मामले लंबित हैं. इन मामलों में जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द भुगतान कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का प्रयास है कि किसी भी पुलिसकर्मी के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े.

आत्महत्या करने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी मिलेगा 20 लाख

इस बीमा योजना की एक अहम खासियत यह है कि इसमें आत्महत्या करने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी 20 लाख रुपये देने का प्रावधान है. डीजीपी ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा बैंक ऑफ बड़ौदा की विशेष बीमा योजना के तहत दी जा रही है. हालांकि, पुलिस विभाग की अपनी ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता में आत्महत्या से जुड़े मामलों में ऐसी व्यवस्था नहीं है.

टोल फ्री नंबर भी किए गए हैं जारी

पुलिसकर्मियों को बीमा योजना से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सके, इसके लिए दो टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं. इन नंबरों पर कॉल कर पुलिसकर्मी बीमा की शर्तों, लाभ और प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

पुलिस मुख्यालय में खुलेगा बैंक ऑफ बड़ौदा का ब्रांच

एडीजी (कल्याण) डॉ. कमल किशोर सिंह ने बताया कि जल्द ही पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा और एटीएम भी खोली जाएगी. इससे पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को बैंकिंग सेवाएं लेने में सुविधा होगी.

इस कार्यक्रम में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन, गृह सचिव प्रणव कुमार, संतोष कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने कहा कि यह बीमा योजना पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा कवच की तरह है और आगे भी इसे और मजबूत किया जाएगा.

Also Read: Nitish Kumar: नीतीश कुमार की सास का निधन, अंतिम विदाई के लिए बांस घाट पहुंचे CM, IGIMS में चल रहा था इलाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >