Bihar Police: यूट्यूब देखकर किया इलाज, मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के परिजन लगा रहे गंभीर आरोप

Bihar Police: राजधानी पटना में डॉक्टर ने एक मरीज का यूट्यूब देखकर इलाज किया. इसके बाद मरीज की मौत हो गई. अब परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Police: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में तब हंगामा हो गया जब एक मरीज का इलाज यूट्यूब देखकर किया जा रहा था और मरीज की मौत हो गई. गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ किया. मरीज को उल्टी की शिकायत के साथ बीते दिन भर्ती कराया गया था. मृतक युवक भोजपुर का रहने वाला है और वह सीआईएसएफ में सलेक्ट हो चुका था. मृतक के परिजन ने नर्सिंग होम के सभी डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

यूट्यूब देखकर इलाज करने का आरोप

आक्रोशित परिजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में यूट्यूब देखकर उनके मरीज का इलाज किया जा रहा था. इसी लापरवाही की वजह से उसकी मौत हो गई है. परिजनों ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लें और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें. 

पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाया

लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मृतक के आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन, सभी डॉक्टर और नर्स फरार हो गए हैं. वहीं अस्पताल की तरफ से कोई कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है. वहीं थानेदार ने इस मामले को लेकर कहा कि जांच के बाद ही सब क्लियर हो पाएगा.

ALSO READ: Bihar News: बिहार में खुलने जा रहा 18 नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आएगी क्रांति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >