बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, जानिए अब कब होगा रिटेन एग्जाम

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख बदल दी गई है. NEET-UG परीक्षा के कारण अब यह लिखित परीक्षा 21 जून की जगह 28 जून 2026 को आयोजित होगी. CSBC ने नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जारी कर दी है.

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख बदल दी है. पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन उसी दिन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है. ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यापक हित को देखते हुए CSBC ने नई तारीख घोषित कर दी है.

एक ही पाली में होगा एग्जाम

CSBC की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अब बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा 28 जून 2026, रविवार को आयोजित होगी. यह परीक्षा बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अधीनस्थ संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती के लिए ली जा रही है.

परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी. वहीं अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10 बजे से 11 बजे तक तय किया गया है.

15 जून से मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी

CSBC ने बताया कि अभ्यर्थी 15 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र जिले की जानकारी देख सकेंगे. इसके अलावा ई-एडमिट कार्ड 22 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हुआ तो क्या करें?

पर्षद ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वह 26 जून 2026 को पटना स्थित केंद्रीय चयन पर्षद कार्यालय से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है.

बाकी नियम पहले जैसे ही रहेंगे

CSBC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तारीख बदलने के अलावा बाकी सभी नियम, शर्तें और निर्देश पहले जारी नोटिस के अनुसार ही लागू रहेंगे. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

Also Read: गोरखपुर-सिलीगुड़ी और वाराणसी-कोलकाता समेत 15 एक्सप्रेसवे बदल देंगे बिहार की तस्वीर, कई शहरों की दूरी होगी आधी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >