Bihar Police: बिहार पुलिस का बड़ा फैसला, थानों में 50 किलोवॉट से अधिक बिजली खपत पर लगेंगे सोलर प्लांट

Bihar Police: बिहार पुलिस अब थानों और पुलिस लाइनों को ऊर्जा संरक्षण की दिशा में ले जा रही है. जिन थाना भवनों में 50 किलोवॉट से अधिक बिजली की खपत हो रही है, वहां सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे. इस योजना को ब्रेडा की मदद से लागू किया जाएगा.

Bihar Police, अनुज शर्मा, पटना: बिहार सरकार अब थानों और पुलिस लाइनों को न सिर्फ सर्वसुविधा संपन्न बना रही है, बल्कि ऊर्जा संरक्षण को लेकर भी गंभीर है. शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजी (आधुनिकीकरण, एससीआरबी एवं ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने बताया कि अब ऐसे सभी थाना और पुलिस लाइन भवन, जहां 50 किलोवॉट से अधिक बिजली की खपत हो रही है, वहां सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे. सोलर प्लांट के लिए उनो चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पुलिस मुख्यालय ब्रेडा की मदद से इस परियोजना को पूरा करेगा.

भूमि की तलाश

एडीजी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2007-08 से अब तक कुल 1014 थाना भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिली है, जिनमें 737 का निर्माण पूर्ण हो चुका है और शेष 277 पर कार्य प्रगति पर है. इस वर्ष 17 थानों के भवनों की स्वीकृति दी गई है और 37 भवनों का निर्माण पूरा किया जा चुका है. राज्य में 80 थाना भवन ऐसे हैं, जिनके पास भूमि ही नहीं है. इनके लिए भूमि की तलाश की जा रही है.

वहीं 34 थानों में भूमि विवाद के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका है. महिला पुलिसकर्मियों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है. अब तक 545 थाना भवनों में 5 से 20 महिलाओं के लिए बैरक बनाए गए हैं, जबकि 25 पुलिस केंद्रों में 100 से 500 क्षमता वाले महिला बैरकों का निर्माण जारी है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सभी थानों में महिला बैरक और अलग शौचालय अनिवार्य

एडीजी सुधांशु कुमार ने कहा कि अब सभी नए थाना भवनों में महिला बैरक और अलग शौचालय अनिवार्य कर दिया गया है. अब तक 678 थानों में पांच सीट वाले टॉयलेट और 257 में दो सीट वाले टॉयलेट बनाए गए हैं. राज्य के सभी जिलों में 43 साइबर थानों और 43 यातायात थानों के लिए भवन निर्माण की योजना भी तैयार है. 28 यातायात थानों के भवनों को मंजूरी मिल चुकी है. सभी भवन ए, बी और सी मॉडल के अनुसार बनाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अब खुद कर सकेंगे ट्रांसफर और स्कूल का चयन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >