Bihar Panchayat Chunav Result LIVE: अंतिम फेज में नये चेहरे मार रहे बाजी, जानिये अपने पंचायत का रिजल्ट

Bihar Panchayat Chunav Result Live: बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav) की वोटिंग पूरी हो गयी है. सभी 11 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. अंतिम यानी 11वें चरण में 20 जिलों के 38 प्रखंडों कह 568 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों का फैसला आज सामने आ रहा है.

Live Updates
9:04 PM. 14 Dec 21 3:34 PM. 14 Dec

भोजपुर में बिहार पंचायत चुनाव

भोजपुर: जिले के शाहपुर प्रखंड की डेरा पंचायत से 76 वर्षीय जयराम साह 211 वोट से जीते हैं. जीते उम्मीदवार आठवीं पास हैं. वहीं निवर्तमान मुखिया पारस साह तीसरे स्थान पर रहे.

9:04 PM. 14 Dec 21 3:34 PM. 14 Dec

बिहार पंचायत परिणाम पटना

पटना के दानापुर में मतों की गिनती जारी है. पतलापुर से गीता देवी ने निवर्तमान मुखिया सुनीता कुमारी को हरा दिया है.

9:04 PM. 14 Dec 21 3:34 PM. 14 Dec

2 लाख से अधिक पदों पर मतदान बिहार पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव के सभी 11 चरणों को मिलाकर कुल 2 लाख 59 हजार 260 पदों पर इसबार चुनाव हुआ. मुखिया के 8387 व सरपंच के 8387 पदों पर वोट डाले गये.

4:50 PM. 14 Dec 21 11:20 AM. 14 Dec

बेगूसराय का परिणाम

बेगूसराय में अंतिम फेज के वोटों की गिनती जारी है. तेघड़ा प्रखंड की पिढ़ौली पंचायत से अनुराग उर्फ सन्नी ने 700 वोट से जीत दर्ज की है और नये मुखिया बने हैं.

4:50 PM. 14 Dec 21 11:20 AM. 14 Dec

बायोमीट्रिक पद्धति का प्रयोग देश में पहली बार, बंद हुई बोगस वोटिंग : मोदी

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार पंचायत चुनाव में मतदाताओं के बायोमीट्रिक सत्यापन और इवीएम के साथ मतगणना में ओसीआर तकनीक का प्रयोग किया है. इससे बोगस वोटिंग रोकने और न्यूनतम समय में चुनाव परिणाम की घोषणा करने में बड़ी कामयाबी मिली. भारत में यह पद्धति पहली बार अपनायी गयी और सफल रही.

3:30 PM. 14 Dec 21 10:00 AM. 14 Dec

बिहार में कुल 11 चरणों में आयोजित पंचायत चुनाव का सफर आज समाप्त

बिहार में पंचायत चुनाव का यह सफर आज समाप्त हो जाएगा. पंचायत चुनाव प्रदेश में 24 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच कराये गये. कुल 11 चरणों में पंचायत चुनाव इस बार कराया गया.

मुख्य बातें

Bihar Panchayat Chunav Result Live: बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav) की वोटिंग पूरी हो गयी है. सभी 11 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. अंतिम यानी 11वें चरण में 20 जिलों के 38 प्रखंडों कह 568 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों का फैसला आज सामने आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >