Bihar Panchayat First Phase Counting: रोहतास-मुंगेर में मुखिया पद पर महिलाओं ने मारी बाजी, देखें

बिहार पंचायत चुनाव 2021(Bihar Panchayat Election 2021) के पहले चरण का काउंटिंग लगातार जारी है. मुंगेर से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की रिश्तेदार चुनाव हार गई हैं. पंचायत इलेक्शन के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ.

Live Updates
2:07 AM. 27 Sept 21 8:37 PM. 26 Sept

पहले चरण में 4646 पदों में से 858 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

पंचायत चुनाव के पहले चरण में कुल 4646 पदों में से 858 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया. इस चरण में राज्य के कुल 10 जिलों के 12 प्रखंड अंतर्गत कुल 2119 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था. इस चरण में 72 पदों पर किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन नहीं किया. वहीं कुल 15078 अभ्यर्थी मैदान में थे जिनमें 7191 पुरुष अभ्यर्थी तथा 7887 महिला अभ्यर्थी थीं

2:07 AM. 27 Sept 21 8:37 PM. 26 Sept

कल थमेगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार

पंचायत चुनाव के लिए राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण में 29 सितंबर को कटिहार जिले के कुरसेला, कटिहार, हसनगंज एवं डंडखोरा प्रखंड में मतदान कराया जायेगा. इन चारों प्रखंड में प्रचार का शोर सोमवार की शाम को थम जायेगा. चारों प्रखंड में इन दिनों प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों की ओर से मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाये गये हैं.

2:07 AM. 27 Sept 21 8:37 PM. 26 Sept

वार्ड सदस्य पद के लिए मारामारी

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया है. इस दौरान अहम बात यह देखने को मिली कि मुखिया, सरपंच एवं बीडीसी के जहां नामांकन औसत संख्या में हो रहा है, वहीं वार्ड पद के लिए नामांकन को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा.

2:07 AM. 27 Sept 21 8:37 PM. 26 Sept

मुंगेर का चुनाव परिणाम

मानिकपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए प्रत्याशी किरण चौधरी, ग्राम पंचायत खैरा में मुखिया पद के लिए ललिता भारती ने जीत दर्ज की है.

2:07 AM. 27 Sept 21 8:37 PM. 26 Sept

चुनाव परिणाम

रोहतास जिला

प्रथम राउंड के नतीजे इस प्रकार रहे-

प्रखंड संझौली

पंचायत -चांदी इंग्लिश

पद-मुखिया

श्री मिथिलेश कुमार सिंह-1475 मत(विजयी प्रत्याशी)

श्री जनार्दन सिंह-1324 मत

श्री हरेराम सिंह-1282 मत

कुल प्रत्याशी-7

प्रखंड -दावथ

पंचायत-सहिनाव

पद-मुखिया

चांदनी कुमारी-2043 मत(विजेता)

फूलवंती देवी-814 मत

पंचायत-सेमरी

अमृता कुमारी-1717 मत(विजेता)

गीता देवी-1114 मत

पंचायत-जमसोना

प्रियंका कुमारी-1437 मत

मालती देवी-923 मत

2:07 AM. 27 Sept 21 8:37 PM. 26 Sept

रिजल्ट आने के बाद समर्थकों ने पटाखे फोड़े

पंचायत चुनाव के पहले मतगणना के दौरान जैसे-जैसे अलग-अलग पंचायतों का रिजल्ट आता रहा, वैसे-वैसे प्रत्याशियों के समर्थकों का जोश परवान चढ़ता गया. इसका आलम यह देखने को मिला जब जमुई में गणना होती रही और पटाखे सिकंदरा में फूटते रहे. विजयी प्रत्यशियों के समर्थकों ने खूब जश्न मनाया बताते. बताते चलें कि पहले चरण में बीते 24 सितंबर को सिकन्दरा में वोट डाले गए थे, जिसकी गणना रविवार को की गई. इस दौरान प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और मिठाइयां भी बांटी.

मुख्य बातें

बिहार पंचायत चुनाव 2021(Bihar Panchayat Election 2021) के पहले चरण का काउंटिंग लगातार जारी है. मुंगेर से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की रिश्तेदार चुनाव हार गई हैं. पंचायत इलेक्शन के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >