Bihar Panchayat Chunav : 11वें और आखिरी चरण का मतदान संपन्न, 62.81 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

बिहार पंचायत चुनाव(Bihar Panchayat Election) का अंतिम चरण आज रविवार को संपन्न हो गया. प्रदेश के 38 प्रखंडों के 560 पंचायतों में मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया. बिहार पंचायत चुनाव के अंतिम चरण से जुड़े अपडेट जानें Prabhatkhabar.com पर

Live Updates
1:58 AM. 13 Dec 21 8:28 PM. 12 Dec

62.81 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

पटना. बिहार में पंचायत चुनाव के 11वें और आखिरी चरण का मतदान छिटपुट हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच संपन्न हो गया. सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला. अंतिम चरण में कुल 62.81 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस चरण में भी महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया. 59.98 प्रतिशत पुरुष जबकि 65.65 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सबसे अधिक 71 प्रतिशत मतदान पश्चिम चंपारण में हुआ.

1:58 AM. 13 Dec 21 8:28 PM. 12 Dec

दो जगहों पर होगा फिर मतदान

राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण हुआ. कुशेश्वर स्थान में एक बूथ पर हंगामा. हंगामा के बाद दोबारा चुनाव का आदेश दिया गया है. मामले में 15 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. वैशाली में एक बूथ पर लगा गलत बैलेट, इसलिए वहां भी होगा दोबारा चुनाव

1:58 AM. 13 Dec 21 8:28 PM. 12 Dec

11वें और आखिरी चरण के मतदान का समय खत्म

पटना. बिहार में पंचायत चुनाव के 11वें और आखिरी चरण का मतदान छिटपुट हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच संपन्न हो गया. सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला. अब केवल वही वोट दे पायेंगे जो पांच बजे से पहले कतार में लग चुके हैं.

1:58 AM. 13 Dec 21 8:28 PM. 12 Dec

चुनावी रंजिश में पुजारी की हत्या 

सासाराम. चुनावी रंजिश में पुजारी की गोली मारकर हत्या, बघैला ओपी के सियांवक की है घटना.

1:58 AM. 13 Dec 21 8:28 PM. 12 Dec

नालंदा में भारी हंगामा, बूथ संख्या 133 पर जमकर पथराव

नालंदा में पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया है. अस्थावां प्रखंड के कैला पंचायत के 133 बूथों पर ईवीएम खराब होने पर ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया है. घटना की सूचना मिलते ही बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अनुराग सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी गांव पहुंच कर लोगों से घटना की जानकारी ली और मामले को शांत कराया.

1:58 AM. 13 Dec 21 8:28 PM. 12 Dec

वोटरों की लंबी लाइन 

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य पद के लिए ईवीएम से मतदान कराया जा रहा है, वहीं पंच व सरपंच पद के मतपत्र से मतदान कराये जा रहे हैं. वोटरों की लंब�� लाइन लगी है.

मुख्य बातें

बिहार पंचायत चुनाव(Bihar Panchayat Election) का अंतिम चरण आज रविवार को संपन्न हो गया. प्रदेश के 38 प्रखंडों के 560 पंचायतों में मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया. बिहार पंचायत चुनाव के अंतिम चरण से जुड़े अपडेट जानें Prabhatkhabar.com पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >