भतीजे के साथ ‘हनीमून’ पर जाने को लेकर क्या बोली महिला? 8 दिन पहले पति के सामने रचाई थी शादी

Bihar News: पति की मौजूदगी में भतीजे और प्रेमी से शादी करने वाली महिला ने हनीमून पर खुल कर जवाब दिया है. वह लोगों से परेशान है. उसका कहना है कि लोग उसे जीने देंगे तो ही वह हनीमून पर जा पाएगी. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: बिहार के जमुई में करीब एक सप्ताह पहले एक महिला ने अपने पति की मौजूदगी में भतीजे से शादी रचाई थी. यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था. अब दूसरी शादी के बाद इस महिला का सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपूरी गाने पर लिप्सिंग करती दिख रही है. इस दौरान उसका दूसरा पति बेड पर लेटकर फोन चलाता दिख रहा है. महिला का नाम आयुषी कुमारी है, जो पटना के राजीव नगर की रहने वाली है. वहीं, भतीजा का नाम सचिन दुबे है, जो जमुई का रहने वाला है. दोनों 2 साल पहले सोशल मीडिया पर मिले थे. इसके बाद से ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था.

लोग जीने देंगे तो हनीमून पर जाएंगे

रील वायरल होने के बाद एक मीडिया कंपनी के रिपोर्टर से बात करते हुए आयुषी से अपने हनीमून के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘हमें कोई जीने देगा फिर तो हम हनीमून पर जाएंगे. अगर लोग ज्यादा परेशान करेंगे तो हम लोग जहर खाकर सो जाएंगे और मर जाएंगे. इसके बाद जिसे फंसना होगा फंसेगा. हम कभी मरने के लिए नहीं सोचते हैं, लेकिन अगर वो लोग तंग करेंगे तो हम क्या करेंगे.’ आयुषी ने पहले पति और सास पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि पहली शादी के 4 साल तक उसने सबसे बेकार जिंदगी जी है.

18 साल में हुई थी आयुषी की शादी

आयुषी के अनुसार, जब उसकी पहली शादी हुई थी तो वह 18 साल की थी. अभी उसकी उम्र 22 है. उस समय मेरे माता-पिता ने जिससे शादी तय की उससे मेरी शादी हो गई. मैं पटना की रहने वाली हूं और जमुई में मेरी शादी हुई.’

ALSO READ: Bihar Crime: खराब हुई नई स्कूटी तो पूरे शोरूम में लगा दी आग! बोला- मैं साइको हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >