पटना हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, विपुल एम पंचोली संभालेंगे जिम्मेदारी

Patna High court Chief Justice: देश के पांच हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति हुई है. पटना हाईकोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की ताजपोशी हुई है. वहीं, कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार को गुवाहाटी हाईकोर्ट भेजा गया है.

Patna High court Chief Justice: देशभर के पांच हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है. केंद्र सरकार ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी. पटना हाईकोर्ट को अपना 45वां मुख्य न्यायाधीश मिल गया है. गुजरात हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर आए न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे.

पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रह चुके हैं न्यायमूर्ति पंचोली

न्यायमूर्ति पंचोली इससे पहले पटना हाईकोर्ट में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे. उन्होंने 24 जुलाई 2023 को पटना हाईकोर्ट में न्यायाधीश पद की शपथ ली थी. उनके मुख्य न्यायाधीश बनने से अदालत की कार्यशैली और न्याय प्रक्रिया में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है.

पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया गुवाहाटी

इसी कड़ी में पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार को गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चौहान को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है.

इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर सिंह, जो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में स्थानांतरित हुए थे, उन्हें फिर से पटना हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया है.

पांच हाईकोर्ट में हुए बड़े बदलाव

पांच हाईकोर्ट में हुए इन बड़े बदलावों में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुवाहाटी, झारखंड और पटना हाईकोर्ट शामिल हैं. सरकार की इस मंजूरी से देशभर में उच्च न्यायपालिका के कामकाज में नए नेतृत्व के साथ प्रभावी सुधार की उम्मीद की जा रही है. न्यायिक गलियारों में इन नियुक्तियों को संतुलन और प्रशासनिक कुशलता लाने वाला कदम माना जा रहा है, जिससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की संभावना है.

Also Read: बिहार का ये जिला बनेगा उद्योग हब, 500 एकड़ में विकसित होगा इंडस्ट्रियल जोन, युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >