खैनी रगड़ने और खुले में थूकने पर वित्त विभाग का बाबू निलंबित, जानिए पूरा मामला...

पटना़: वित्त विभाग में प्रशाखा छह में तैनात उच्च वर्गीय लिपिक विवेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है. कार्यालय में खैनी रगड़ने व खाने, मॉस्क नहीं लगाने और यहां - वहां थूकने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है. अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए आरोप पत्र अलग से दिया जायेगा.

पटना़: वित्त विभाग में प्रशाखा छह में तैनात उच्च वर्गीय लिपिक विवेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है. कार्यालय में खैनी रगड़ने व खाने, मॉस्क नहीं लगाने और यहां – वहां थूकने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है. अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए आरोप पत्र अलग से दिया जायेगा.

Also Read: लालू यादव ने दायर की जमानत याचिका, एसपी ने सुरक्षा में तैनात जवानों को दिया अलर्ट रहने का आदेश…
इस तरह की यह संभवत: पहली कार्रवाई

सचिवालय के किसी कार्यालय के बाबू के खिलाफ इस तरह की यह संभवत: पहली कार्रवाई है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को कई नियमों का पालन करना है. बाकायदा एक एसओपी बनी हुई है. एक जुलाई को वित्त विभाग के उच्च वर्गीय लिपिक विवेक कुमार रंगीन स्पोर्ट्स टी शर्ट पहनकर आफिस आये थे. मॉस्क भी नहीं लगाया हुआ था. अधिकारियों ने उनको खैनी रगड़ते और यहां – वहां थूकते देख लिया था.

वित्त विभाग के कॉरिडोर में तंबाकू फेंक दिया

अधिकारियों ने उनको टोका तो वित्त विभाग के कॉरिडोर में तंबाकू फेंक दिया. अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. निलंबन आदेश में कहा गया है कि विवेक कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन नहीं किया. नियम विरुद्ध काम किया.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >