समस्तीपुर: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत, एक साथी जख्मी

Bihar News समस्तीपुर में हुए हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों में दो की मौत हो गई है, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र के वारिसनगर-किशनपुर पथ पर शनिवार को हुए हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई. बाइक पर तीन दोस्त सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी क्रम में बाइक बिजली के खंभे से जा टकरायी. जिससे बाइक पर सवार तीन में से दो की मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति गंभर है.

मृतकों की पहचान क्षेत्र के रामपुरविशुन पंचायत के किशनपुर गांव के वार्ड 11 निवासी राज कुमार राय के पुत्र सरोज कुमार (23) व प्रमोद राय के पुत्र श्याम कुमार उर्फ छोटू (22) के रूप में हुई है.  गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की पहचान माधोपुर टांरा गांव निवासी मनोज राय के पुत्र सचिन (21) के रूप में की गई है. जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

तीनों दोस्त अपने व्यक्तिगत काम से जा रहे थे


आस पास के लोगों के अनुसार तीनों वारिसनगर से किशनपुर की ओर जा रहे थे.  दिन के करीब तीन बजे माधोपुर टांरा स्थित तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया. इससे बाइक सामने बिजली के खंभे से टकरा गई. आस पास के लोगों ने बताया कि टकर इतना जोरदार था कि बाइक दूर 20 फुट गड्ढे में चली गयी. तेज आवाज सुनकर अगल-बगल के ग्रामीण जुट गये. तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला. इस बीच दो युवकों की मौत हो चुकी थी.  


इस बीच 112 की टीम पहुंच कर घायल को पीएचसी ले गयी. वहां घायल की गंभीर स्थिति देखकर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.  पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच थानाध्यक्ष निरंजन कुमार दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गये.  दोनों के परिजनों ने बताया कि वे खेत में काम कर रहे थे. लड़का कब और कैसे घर से निकला, पता नहीं. घायल सचिन के परिजन ने बताया कि वह अपने ननिहाल किशनपुर में ही रहा करता था.

ये भी पढ़ें.. Express Way news: मुजफ्फरपुर से दरभंगा की कम हो जायेगी दूरी, जानिए क्यों

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >