Bihar News: दीवाली-छठ पर बिहार आने से सस्ता है बैंकाक, सिंगापुर और दुबई का सफर, किराया जान चौंक जायेंगे!

Bihar News: दीवाली-छठ पर फ्लाइट्स के टिकट आसमान छू रहे हैं. स्थिति यह है कि यात्रियों के लिए बैंकाक, सिंगापुर और दुबई का सफर करना बिहार आने से ज्यादा सस्ता हो गया है. दरअसल, त्योहार पर बिहार आने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में हवाई सफर लोगों के लिए बेहद महंगा हो जाता है.

Bihar News: दीवाली और छठ पर घर लौटने के लिए फ्लाइट्स का किराया आसमान छू रहा है. दरभंगा एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट टिकटों का दाम इतना बढ़ चुका है कि मुंबई से दरभंगा का किराया 38 हजार रुपये तक पहुंच गया है. यात्रियों का कहना है कि यह स्थिति अक्सर हर साल त्योहारों के समय बन जाती है, लेकिन इस बार फ्लाइट्स के किराए ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं.

5 गुना से अधिक हुआ किराया

आमतौर पर मुंबई से दरभंगा का किराया पांच से सात हजार रुपये तक रहता है, लेकिन त्योहार के सीजन में यह पांच गुना से भी अधिक बढ़ चुका है. इतनी ही राशि या उससे कम खर्च कर यात्री अंतरराष्ट्रीय जगहों जैसे कि बैंकाक, सिंगापुर, और दुबई तक का सफर कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, बैंकाक से मुंबई के एक टिकट की कीमत करीब 11 हजार, सिंगापुर से मुंबई का लगभग 14 हजार, दुबई से मुंबई का करीब आठ हजार रुपये हैं.

स्पाइसजेट की टिकट का किराया

स्पाइसजेट की साइट पर दीवाली से पहले ही टिकट बुक करने पर लोगों के पसीने छूट रहे हैं. दीवाली से तीन दिन पहले 17 अक्टूबर से एक टिकट बुक करने पर 33 हजार से अधिक देने पड़ रहे हैं. 18 और 19 को किराया 38 हजार को पार कर गया है. यह आसमानी किराया छठ से पहले 25 अक्टूबर तक का लिया जा रहा है.

त्योहार के मौके पर उमड़ती है भीड़

मालूम हो 20 अक्टूबर को दीवाली है. 25 से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत होगी. ऐसे में इस त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग अपने घर वापस लौटते हैं. बस और ट्रेन में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. कई बार तो उन्हें टिकट भी नहीं मिल पाता है. काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. जिसके कारण लोगों के पास फ्लाइट्स के टिकट लेने का ही ऑप्शन बचता है. लेकिन, टिकट की कीमत आसमान छूने के कारण लोग फ्लाइट के टिकट भी नहीं ले पाते. हालांकि, इस बार सरकार की तरफ से त्योहार को लेकर कई स्पेशल बस के साथ-साथ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है.

Also Read: बिहार के इस जिले से कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा जल्द, 7-8 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा परिचालन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >