Bihar News: बिहार की जेलों में अब होगी तिहाड़ जैसी SECURITY, कैदियों की ऐशोआराम की जिंदगी होगी खत्म

Bihar News: बिहार सरकार राज्य की जेलों की सुरक्षा कड़ी करने के लिए बड़ा कदम उठा रही है. अब सभी जेलों में हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि कैदियों की गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा सके और अंदर की अनुशासनहीनता पर पूरी तरह रोक लग सके.

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब दिल्ली के तिहाड़ जेल और हिमाचल मॉडल की तरह बिहार की जेलों के हर वार्ड में हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में 155 करोड़ 38 लाख 36 हजार 153 रुपए की स्वीकृति दी गई है. इस पूरे प्रोजेक्ट का मकसद कैदियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखना और जेल के अंदर होने वाली मनमानी पर पूरी तरह रोक लगाना है.

जेलों में अब कैदियों की ऐशोआराम की जिंदगी खत्म होगी

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य की जेलों में अब कैदियों की ऐशोआराम की जिंदगी खत्म होगी. हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी, जिससे सुरक्षा के साथ अनुशासन भी पहले से ज्यादा मजबूत होगा. फिलहाल पटना के बेउर जेल में करीब 50 कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन नए सिस्टम के बाद यह संख्या कई गुना बढ़ जाएगी.

सेंट्रल जेलों में 350 से 400 कैमरे लगाए जाएंगे

योजना के अनुसार राज्य की आठों सेंट्रल जेलों में 350 से 400 कैमरे लगाए जाएंगे. वहीं मंडल और उप-मंडल कारा में 75 से 100 कैमरे लगेंगे. हर जेल में एक या दो कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जहां बड़े मॉनिटर पर लगातार लाइव फुटेज देखी जाएगी. इसके लिए अलग से प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती भी होगी.

बेल्ट्रॉन ने तैयार किया है प्रस्ताव

बजट में कैमरों के रखरखाव, संचालन और आवश्यक मैनपावर की लागत भी शामिल की गई है. साथ ही परामर्श शुल्क, आकस्मिक खर्च और बेल्ट्रॉन का मार्जिन भी परियोजना का हिस्सा है. पूरा प्रस्ताव बेल्ट्रॉन ने तैयार किया है, जो इस प्रोजेक्ट को तकनीकी रूप से भी सपोर्ट करेगा.

नए कैमरा नेटवर्क से जेलों में सुरक्षा खामियों पर लगाम लगेगी, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण होगा और कैदियों की हर हरकत रिकॉर्ड में रहेगी. सरकार का मानना है कि इससे जेल प्रशासन की कार्य क्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी.

Also Read: Bihar News: पटना के इन 12 इलाकों में 6 दिसंबर को चलेगा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर दर्ज होगा मुकदमा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >