बिहार के इस गांव से रहस्यमय तरीके से लापता हुईं तीन लड़कियां, परिजनों को अनहोनी की आशंका…

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर से तीन नाबालिग लड़कियों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. सेंट्रल बैंक में KYC कराने गई तीनों लड़कियां दो दिन से घर नहीं लौटीं. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक ही गांव से तीन नाबालिग लड़कियों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि तीनों किशोरियां गुरुवार को मोतीपुर चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में केवाईसी कराने गई थीं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है. परिजनों ने थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

अनहोनी की आशंका से परिवार का बुरा हाल

एक लड़की के पिता ने बताया कि शाम तक जब तीनों घर नहीं लौटीं तो पहले रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क किया गया. काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो वे थाने पहुंचे. उन्होंने कहा, “हम लोग गरीब किसान हैं, हमें डर है कि किसी ने बहला-फुसलाकर या जबरन लड़कियों को उठा लिया है. किसी अनहोनी की आशंका से परिवार का बुरा हाल है.”

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि तीनों लड़कियों के लापता होने की सूचना पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घटनास्थल और बैंक के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

गांव में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है. परिजन और ग्रामीण प्रशासन से लड़कियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं. पुलिस ने जल्द सुराग मिलने का भरोसा दिलाया है, लेकिन फिलहाल तीनों किशोरियों का कोई पता नहीं चल सका है.

Also Read:

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >