Bihar News: बिहार में जीविका दीदियां अब बनेंगी लखपति, इतने रुपये सलाना आय वाली महिलाओं का होगा सर्वे

Bihar News: बिहार की जीविका दीदियों के लिये बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, सरकार 60 हजार रुपये या फिर इससे ज्यादा सलाना आय वाली महिलाओं का सर्वे कराने की तैयारी में है. दरअसल, जीविका दीदियों को लखपति दीदी बनाने के लिये यह कदम उठाया गया है.

Bihar News: बिहार में जीविका दीदियों को फिर बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. राज्य में सरकार अब उन महिलाओं का सर्वे करायेगी, जिनकी सलाना आय 60 हजार रुपये या फिर इससे ज्यादा है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार सरकार ने महिलाओं को 10-10 हजार रुपये बांटे. जिसके बाद अब वे जीविका दीदियों को लखपति दीदी बनाने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं.

बड़ी तैयारी में बिहार सरकार

जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार की तरफ से सर्वे को लेकर तैयारियां की जा रही है. लखपति दीदी बनाने को लेकर पूरी स्ट्रैटजी बनाई जा रही है. जल्द ही इसे लेकर जीविका दीदियों को आदेश जारी किये जायेंगे. दरअसल, जीविका से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभुक महिलाओं को जोड़ा जायेगा. इस पहल का उद्देश्य जीविका दीदियों के सलाना आय को कम से कम एक लाख रुपये करना है.

सरकार जीविका दीदियों को ये सुविधाएं भी देगी

जानकारी के मुताबिक, जीविका दीदियों को लखपति दीदी बनाने के साथ-साथ उन्हें अलग से और भी आर्थिक मदद भी की जायेगी. उन्हें ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके साथ ही वैसी महिलाएं जो काम कर रही हैं, उन्हें तकनीकी मदद भी पहुंचाई जायेगी. इस तरह से देखा जाए तो सरकार की तरफ से पूरी स्ट्रैटजी तैयार की जा रही है.

चुनाव से पहले ही बांटे थे 10-10 हजार रुपये

मालूम हो, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर अब तक कई महिलाओं को 10-10 हजार रुपये बांटे गये हैं. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही इस योजना की घोषणा की गई थी. चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर विपक्ष की तरफ से आरोप भी लगाए गए थे कि पैसे देकर वोट वसूले गए हैं. लेकिन उन तमाम विवादों के बाद अब बिहार सरकार खास कदम उठाने जा रही है. जल्द ही उन सभी महिलाओं का सर्वे करायेगी, जिनकी सलाना आय 60 हजार या इससे अधिक है. उन महिलाओं को अब लखपति दीदी बनाये जाने की योजना है.

Also Read: IPL 2026 Auction: बिहार के दो लालों पर बरसी खुशियां, मुंबई इंडियंस और केकेआर में मिली जगह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >