Bihar News: पटना कॉलेज कैंपस से छात्र को किया अगवा, स्टेटस लगाने से नाराज छात्रों ने बुरी तरह पीटा

Bihar News: पटना जिला के सैदपुर छात्रावास के छात्रों ने हथियार के बल पर पटना कॉलेज कैंपस से अमन कुमार लाल नाम के एक छात्र को शुक्रवार की सुबह अगवा कर लिया. उसे सैदपुर छात्रावास ले जाकर कमरे में बंद कर इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया.

Bihar News: पटना जिला के सैदपुर छात्रावास के छात्रों ने हथियार के बल पर पटना कॉलेज कैंपस से अमन कुमार लाल नाम के एक छात्र को शुक्रवार की सुबह अगवा कर लिया. उसे सैदपुर छात्रावास ले जाकर कमरे में बंद कर इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सैदपुर हॉस्टल पहुंची और अमन को छात्रों के कब्जे से निकाल कर उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया. अमन की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना के बाद सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में टाउन डीएसपी-1 अशोक कुमार सिंह दल-बल के साथ छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार अमन भी कैंपस के हॉस्टल में ही रहता है. सुबह में वह कैंपस में घूम ही रहा था कि तभी अचानक से सैदपुर के कई छात्र पहुंचे और मारपीट कर उसे उठाकर अपने साथ सैदपुर हॉस्टल ले गये. सैदपुर हॉस्टल के छात्रों का नेतृत्व बेगूसराय व समस्तीपुर के लड़के कर रहे थे.

Also Read: गुरुग्राम में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, वाटर टैंक में घुसने के बाद दम घुटने से हुआ हादसा

चंदन यादव का स्टेटस लगा समर्थन किया था छात्र

मिली जानकारी के अनुसार हर्ष राज हत्याकांड में जेल में बंद चंदन यादव का अमन ने अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर समर्थन किया था. स्टेटस देख सैदपुर हॉस्टल के छात्रों को गुस्सा आया, पहले खूब कमेंटबाजी हुई. जब अमन ने भी कमेंट में जवाब देने लगा, तो सैदपुर हॉस्टल के छात्र नाराज हो गये और गुट बना पटना कॉलेज कैंपस पहुंचे. उस दौरान अमन कैंपस में ही टहल रहा था. उसे वहां से उठाकर सैदपुर ले गये और जमकर मारपीट की.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >