Bihar News: सॉरी मम्मी-पापा आपके के सपनों को पूरा नहीं कर पाया, वायरल वीडियो के बाद गंगा तट पर मिली लाश

Bihar News: पटना के खाजेकलां थाना पुलिस ने सोमवार की शाम आदर्श घाट से अज्ञात युवक का शव बरामद किया था. युवक के मौत से पहले का एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद घटना में नया मोड़ सामने आ गया है.

Bihar News: पटना सिटी थाना क्षेत्र के आदर्श घाट से बरामद युवक अंकेश के शव बरामदगी के मामले में मौत से पहले का वायरल वीडियो सामने आने के बाद घटना में नया मोड़ सामने आ गया है. खाजेकलां थाना पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक अंकेश के पिता के बयान पर प्रताड़ना की वजह से खुदकुशी करने का मामला दर्ज कराया है. खाजेकलां थाना पुलिस ने सोमवार की शाम आदर्श घाट से अज्ञात युवक का शव बरामद किया था. उसके पास से बरामद आधार कार्ड के अनुसार पुलिस को सुराग मिला कि मृतक लाल फाटक निवासी अनिल रजक का पुत्र अंकेश कुमार है. इस बीच अंकेश की मौत के पहले का वायरल वीडियो चर्चा में आ गया जिसमें उसने खुदकुशी की बात कही.

वायरल वीडियो के बाद घटना में आया नया मोड़

प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मौत से एक दिन के पहले अंकेश वीडियो में बताता है, कि डेढ़ साल पहले पारिवारिक विवाद में मेरे ऊपर केस किया गया और साथ में मेरे खिलाफ वारंट भी जारी हो गया है. वायरल वीडियो में वह महेंद्र रजक व पंकज कुमार का नाम लेता है. वह आगे बताता है कि मैं इस कारण से काफी परेशान हो गया हूं. निराशापूर्वक वह अपने मम्मी-पापा को सॉरी बोलते हुए उनके सपने को पूरा नहीं कर पाने की बात करता है.

गंगा तट पर मिली थी लाश

परिजनों के अनुसार अंकेश प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था. रविवार की शाम से ही वह लापता था. इस बीच सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को उसकी लाश गंगा तट पर मिली. खाजेकला थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि मृतक युवक के पिता अनिल रजक के बयान प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है. वायरल वीडियो में जिन लोगों का नाम लिया है, वहीं लोग को आरोपी और खुदकुशी के लिए जिम्मेवार बताया है.

Also Read: Road Accident: महाकुंभ से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने आरा में रौंदा, पिता की दर्दनाक मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >