पटना के 117 स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द, जानें शिक्षा विभाग क्यों ले रहा एक्शन?

Bihar News: बिहार में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर विद्यार्थियों की सूचना नहीं देना स्कूलों को महंगा पड़ सकता है. पटना जिला में ऐसे 117 स्कूल हैं जो छात्र-छात्राओं की सूचना अभी तक नहीं दी हैं. इन स्कूलों पर कार्रवाई की जा सकती है.

Bihar News: बिहार में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर विद्यार्थियों की सूचना नहीं देना स्कूलों को महंगा पड़ सकता है. पटना जिला में ऐसे 117 स्कूल हैं जो छात्र-छात्राओं की सूचना अभी तक नहीं दी हैं. इन स्कूलों पर कार्रवाई की जा सकती है. इन्होंने अध्ययनरत बच्चों की सूचना पोर्टल पर अपलोड करना भी शुरू नहीं की है.

इन विद्यालयों को जल्द से जल्द वर्गवार आधार संख्या के साथ बच्चों की सूचना ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करना होगा, नहीं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि स्कूलों में दोहरे नामांकन और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए निजी स्कूलों को भी ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं की सूचना देने का आदेश शिक्षा विभाग ने दिया है.

दूसरी तरफ जिन 117 निजी विद्यालयों ने आधार संख्या सहित कुल अध्ययनरत बच्चों की सूचना पोर्टल पर अपलोड नहीं की है उनमें सर्वाधिक पटना सदर प्रखंड के विद्यालय शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार पटना सदर प्रखंड के ऐसे 77 विद्यालय हैं जिन्होंने जानकारी अपलोड नहीं की है.

Also Read: बिहार में पछुवा हवा बढ़ाएगी सर्दी! इन जिलों में बारिश की भी संभावना, जानें ताजा अपडेट

पटना सदर प्रखण्ड से 77 विद्यालय

अथमलगोला- 2, बख्तियारपुर- 1, बाढ़- 1, बिहटा- 4, बिक्रम- 2, दानापुर- 3, धनरुआ- 1, दुल्हिन बाजार- 1, मनेर- 2, मसौढ़ी- 3, मोकामा- 2, नौबतपुर- 5, पालीगंज- 3, पंडारक- 1, पटना सदर- 77, पुनपुन- 1, फुलवाशरीफ- 5, संपतचक- 3 शामिल हैं.

विद्यालयों की रद्द की जाएगी मान्यता

डीईओ कार्यालय की ओर से जारी निर्देशानुसार ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी. जिन विद्यालयों को सीबीएसई या आईसीएसई से मान्यता मिली है. उन संबंधित बोर्ड को भी उन विद्यालयों की संबद्धता रद्द करने के लिए अनुशंसा की जाएगी. इसके साथ ही बिहार राज्य बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली के अंतर्गत निजी विद्यालयों को दी गई मान्यता भी रद्द की जा सकती है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >