बिहार में पुलिस की गाड़ी को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, तीन हुए घायल

Bihar News: बिहार के सिवान में पुलिस गश्ती दल की थार को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना जिले के खरगी रामपुर तीन मोहनी के पास हुई. घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया.

Bihar News: सिवान जिले के जीरादेई थाना इलाके में शुक्रवार की आधी रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. दुर्घटना में पुलिस गश्ती दल की गाड़ी पलट गई. घटना में सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि एक जवान बाल-बाल बच गया.

पिकअप चालक मौके से फरार

जानकारी के अनुसार, जीरादेई थाने के खरगी रामपुर गांव के पास तिराहे पर गश्ती दल की थार गाड़ी खड़ी थी. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.

घटना में ये सभी हुए घायल

घटना में पूर्वी चंपारण के अमुआ निवासी राम निवास जायसवाल के बेटे सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, जीरादेई थाना के चालक सुरेश कुमार और गोरेयाकोठी थाना इलाके के काला डुमरा गांव निवासी गृह रक्षक बल के जवान अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान गाड़ी में सवार एक अन्य जवान नंदलाल बाल-बाल बच गए.

घायल सब इंस्पेक्टर ने क्या बताया?

सूचना मिलने पर जीरादेई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने बताया कि वे लोग रात में गश्त के दौरान खरगी रामपुर तिराहे पर गाड़ी खड़ी कर चौकसी कर रहे थे. तभी पीछे से हाई स्पीड में आए पिकअप ने टक्कर मार दी और फरार हो गया. गाड़ी पलटने के बाद उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर चालक और जवान को गाड़ी से बाहर निकाला.

गाड़ी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई है. लेकिन घटना के बाद आस-पास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चा भी सुनने को मिल रही हैं, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस पिकअप गाड़ी की तलाश में जुटी हुई है.

Also Read: बिहार के सभी राशन कार्ड होल्डर 31 मार्च तक निपटा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >