बिहार में मुंह के कैंसर से हर साल एक लाख मरीजों की हो जाती है मौत: आइएमए

Patna News: आईएमए बिहार ने विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह के मौके पर लोगों को तंबाकू से होने वाले खतरे के प्रति जागरूक किया. डॉक्टरों ने कहा कि बिहार में हर साल करीब एक लाख लोगों की मौत मुंह के कैंसर से हो रही है, जिसका मुख्य कारण तंबाकू और गुटखा सेवन है.

Patna News (आनंद तिवारी की रिपोर्ट): बिहार में मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हर साल करीब एक लाख लोगों की मौत मुंह के कैंसर के कारण हो रही है. इसका मुख्य कारण तंबाकू, गुटका, पान, बीड़ी व सिगरेट आदि धूम्रपान है. यह कहना है इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) बिहार चैप्टर के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण का.

रविवार को आइएमए की ओर से विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह के मौके पर आइएमए की ओर से तंबाकू के खिलाफ जागरूकता रैली सह प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. डॉ आशुतोष शरण की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पटना सहित पूरे बिहार से सभी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स शामिल हुए. इसमें खासकर आइएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह, डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा, अवैतनिक राज्य सचिव डॉ निदेश कुमार, स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ विकास शंकर सहित सैकड़ों की संख्या में डॉक्टर्स शामिल हुए.

तंबाकू मुक्त पीढ़ी बनाने को निकाली रैली

राज्य सचिव डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि बिहार को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए तंबाकू मुक्त पीढ़ी रैली का आयोजन आइएमए हाल से जेपी गोलंबर तक निकाली गई. इसमें डॉक्टरों के अलावा एमबीबीएस व पीजी छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू छोड़ने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया.

तंबाकू मुक्त बिहार के निर्माण का संदेश दिया

वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व आइजीआइएमएस कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ सेतु सिन्हा ने कहा कि आइएमए के इस रैली के माध्यम से तंबाकू मुक्त बिहार के निर्माण का संदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी एवं अनेक गंभीर रोगों का प्रमुख कारण है. उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील किया कि तंबाकू एवं गुटखा जैसी घातक आदतों से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं. इस मौके पर आइजीआइएमएस के डॉ निखिल चौधरी, पटना ऑब्स एवं गायनी सोसाइटी की डॉ प्रज्ञा मिश्रा, डॉ पूनम लाल सहित काफी संख्या में डॉक्टर्स शामिल थे.

Also Read: पटना के होटल में पिता के सामने बेटी को उठाने की कोशिश, परीक्षा देने आई थी छात्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >