Bihar News: चुनावी साल में बिहार को मिल सकता है बड़ा तोहफा! नीतीश सरकार ने केंद्र को लिखा 32 पन्नों का पत्र

Bihar News: बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखते हुए बुनियादी ढांचे और विकास के लिए अलग-अलग तरह की मांगें की हैं. इसमें बाढ़ नियंत्रण, सौर्य ऊर्जा समेत कई मुद्दे सामिल हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव है. चुनावी साल में केंद्र की मोदी सरकार बिहार को मालामाल कर सकती है. इस साल बजट में बिहार को बहुत कुछ मिलने वाला है. सीएम नीतीश की सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार को विकास संबंधी आवश्यकताओं पर एक 32 पन्नों का निवेदन पत्र भेजा है. इस पत्र में बिहार के बुनियादी ढांचे और विकास के लिए अलग-अलग तरह की मांगें शामिल की गई हैं.

जल निकासी पर विशेष ध्यान

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रदेश के 26 जिलों को बारिश के मौसम में कुशल जल निकासी के लिए अतिरिक्त पुलों और पुलियों की आवश्यकता है. यह विशेष रूप से उत्तर बिहार में वार्षिक बाढ़ की समस्या को ध्यान में रखते हुए किया गया है. चौधरी ने नेपाल सरकार के साथ सहयोग करने का आह्वान किया है ताकि ऊंचे बांध बनाए जा सकें, जिससे बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के तहत गंडक, कोसी और कमला जैसी प्रमुख नदियों से आने वाली बाढ़ को नियंत्रित किया जा सके.

वित्तीय सहायता की मांग

बिहार सरकार की तरफ से भेजे गए पत्र में केंद्र से अनुरोध किया गया है कि गंडक, कोसी और कमला जैसी नदियों से आने वाली बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए 90% केंद्रीय सहायता वाली योजनाओं को मंजूरी दी जाए. इसके अलावा, इन निर्माण कार्यों में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी. डिप्टी सीएम ने केंद्र से एक अतिरिक्त उधार सीमा की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है, जिसमें बिहार के लिए 1% जीएसडीपी छूट का सुझाव दिया गया है जब तक कि इसकी प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत तक नहीं पहुंच जाती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दरभंगा हवाई अड्डे को अपग्रेड करने का निवेदन

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी विस्तार करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के सामने रखा है. उन्होंने 50-100MW क्षमता वाले सौर पार्क स्थापित करने और मौजूदा समयसीमा को 2028 तक बढ़ाने का आग्रह किया है, साथ ही, बिहार पहले से ही दरभंगा और सुपौल में फ्लोटिंग सौर संयंत्र स्थापित करने की योजना पर कार्यरत है. इन सब के अलावा राजगीर और भागलपुर में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के प्रावधान तथा दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपग्रेड करने का निवेदन किया गया है. इससे न केवल स्थानीय लोगों को लाभ होगा बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

ALSO READ: Bihar Politics: राहुल गांधी के फेक जातीय जनगणना वाले बयान पर RJD सांसद का पलटवार, बीजेपी पर भी साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >