पटना में राजपूत समाज की बैठक, सैकड़ों लोग जुटे ‘सिंह सेना’ गठन का प्रस्ताव

Bihar News : राजधानी पटना स्थित शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क में रविवार को राजपूत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया. बैठक में समाज की एकता, अखंडता और संगठनात्मक मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा हुई. सामाजिक एकता के लिए ‘सिंह सेना’ गठन का भी प्रस्ताव रखा गया.

Bihar News : राजधानी पटना स्थित शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क में रविवार को राजपूत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया. बैठक में समाज की एकता, अखंडता और संगठनात्मक मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा हुई. बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया.

समाज को संगठित रखने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में समाज की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति को बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर सामूहिक हितों के लिए आगे आना चाहिए. साथ ही युवाओं को सामाजिक गतिविधियों और नेतृत्वकारी भूमिकाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई.

‘सिंह सेना’ गठन का रखा गया प्रस्ताव

कार्यक्रम के दौरान राजपूत समाज की एकता और सामाजिक सशक्तीकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘सिंह सेना’ के गठन का प्रस्ताव रखा गया. वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित संगठन समाज के युवाओं को मार्गदर्शन देने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और समाज की आवाज को संगठित तरीके से उठाने का कार्य करेगा. उपस्थित लोगों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया. सिंह सेना में किसी भी तरह का कोई पद नहीं रहने की भी बात कहीं गई.

युवाओं की मौजूदगी रही चर्चा का केंद्र

बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही. वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास, परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना आवश्यक है. इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

एकजुटता और भाईचारे का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर समाज के लोगों ने आपसी भाईचारा, सहयोग और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया. आयोजकों ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और समन्वय बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि संगठन और अधिक मजबूत हो सके.

Also Read : बेगूसराय में पत्रकार संघ ने कहा पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सकारात्मक खबरों को बढ़ावा देना जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >