पटना के नए कमिश्नर बने मयंक वरबड़े, अनिमेश बुडको के एमडी रहेंगे

Bihar News: बिहार में प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है. ऐसे में पटना के नए कमिश्नर मयंक वरबड़े को बनाया गया है. जबकि अनिमेष कुमार पराशर को बुडको का एमडी बनाया गया है. इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Bihar News: (मिथिलेश कुमार) सामान्य प्रशासन विभाग में बिहार सरकार की ओर से फेरबदल किया गया है. ऐसे में राज्य सरकार ने योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव मयंक वरबड़े को पटना प्रमंडल का आयुक्त बनाया है. जबकि पटना प्रमंडल के मौजूदा आयुक्त 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अनिमेष कुमार पराशर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बुडको) का एमडी बनाया गया है.

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

इसके साथ ही शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. उन्हें पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त पद से मुक्त कर दिया गया है.

युवा रोजगार कौशल विभाग के सचिव कौशल कुमार को बेल्ट्रान का एमडी नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही मौजूदा एमडी अभय कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

15 आईएएस अधिकारियों का भी हुआ था तबादला

इससे पहले 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था. 15 मई को जारी आदेश के तहत कई बड़े विभागों के सचिवों और प्रमंडलीय आयुक्तों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया था. सरकार की इस नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग से हटाकर श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात किया गया है. उन्हें नियोजन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वे इसके अलावा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे.

Also Read: पटना से लंबा होगा रक्सौल एयरपोर्ट का रनवे, लड़ाकू विमान भरेंगे उड़ान, 2029 से मिलेगी सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >