Video: लालू-तेजस्वी पूरे परिवार संग पहुंचे गयाजी, पिंडदान के बाद विष्णुपद मंदिर में भी करेंगे पूजा

Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूरे परिवार के साथ गयाजी पहुंचे. जहां लालू यादव ने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया. इसके बाद वे विष्णुपद मंदिर भी जाकर पूजा-अर्चना करेंगे.

Bihar News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूरे परिवार के साथ गयाजी पहुंचे. इससे जुड़ा वीडियो भी आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लालू यादव अपने पूर्वजों का पिंडदान कर रहे है. पूरे परिवार के साथ पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किए. इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, लालू यादव और तेजस्वी यादव के अलावा राबड़ी देवी, राजश्री यादव और तेजस्वी की बेटी कात्यायनी भी मौजूद थीं.

क्या बोले राजद विधायक?

इस दौरान आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि पितृपक्ष का समय है और लालू यादव पूर्वजों का पिंडदान करने आए हैं. पिंडदान करने के बाद बिहार को नया संदेश दिया जाएगा. भ्रष्टाचार मुक्त बिहार, अच्छा स्कूल, अच्छा अस्पताल और लोकतंत्र की स्थापना के लिए विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे.

(संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट)

Also Read: Patna Metro: पटना के भूतनाथ में बनेगा फुट ओवरब्रिज, तीन मेट्रो स्टेशनों पर तैनात होंगे 18 ट्रैफिक पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >