Bihar News: मुजफ्फरपुर से इन तीन जिलों में जाना होगा बेहद आसान, फोर लेन सड़क छह लेन में बदलेगा

Bihar News: बिहारवासियों को चुनाव से पहले सौगात मिलने का दौर लगातार जारी है. इस बीच खुशखबरी मुजफ्फरपुर जिले के लोगों के लिए है. दरअसल, इस जिले के लोगों के लिए दरभंगा, पूर्णिया और मोतिहारी जाना बोहद आसान होने वाला है.

Bihar News: चुनाव से पहले बिहार के लोगों को कई सौगातें दी जा रही है. इस बीच मुजफ्फरपुर जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. दरअसल, इस जिले के लोगों के लिए यहां से बिहार के तीन जिलों में पहुंचना बेहद आसान होने वाला है. उन तीन जिलों में दरभंगा, पूर्णिया और मोतिहारी शामिल है. सरकार की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है कि, मुजफ्फरपुर से दरभंगा होते हुए पूर्णिया जाने वाला एनएच-27 और मुजफ्फरपुर से मोतिहारी को जोड़ने वाली फोर लेन सड़क अब सिक्स लेन में तब्दील होने जा रहा है. जिससे लोगों का सफर बेहद आसान होने वाला है.

सड़क सुरक्षा में बड़ा सुधार

खबर की माने तो, सड़क सुरक्षा के तहत यह बड़ा निर्णय लिया गया है. सिक्स लेन सड़क बनने को लेकर मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जानकारी दी कि, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है. अभी जो फोर लेन सड़क है, उस पर दिन प्रतिदिन वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है. इसके साथ ही सड़क दुर्घटना को लेकर आशंका बनी रहती है. यदि सिक्स लेन सड़क का निर्माण हो जाएगा तो, वाहनों का लोड कम होगा, यातायात सुगम होगा और इसके साथ ही सड़क सुरक्षा में भी बड़ा सुधार आएगा.

व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा

इधर, फोर लेन सड़क को सिक्स लेन बनाने को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि, जल्द ही डीपीआर तैयार कर निविदा प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. इस परियोजना के पूरा होने से मुजफ्फरपुर से पूर्णिया और मोतिहारी के बीच यातायात में और तेजी आएगी और औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. इस फोरलेन को सिक्स लेन करने से राहगीरों को काफी फायदा होगा. दरअसल, सड़क सुरक्षा के साथ लंबी दूरी की यात्रा कम हो जाएगी. मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का व्यायसायिक केंद्र माना जाता है. ऐसे में मोतिहारी और दरभंगा के तरफ से आने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक रहती है. वहीं, सिक्स लेन बनने से उन्हें भी बड़ी सुविधा मिलेगी.

Also Read: Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर सरकार का बड़ा दावा, उंगलियों पर गिना दिए दिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >