एक क्लिक पर मिलेगी श्रमिकों से जुड़ी 16 योजनाओं की जानकारी, श्रम कल्याण बोर्ड की इस योजना के बारे में जानें

Bihar News:  बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने आज (बुधवार) पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया.

Bihar News: बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने आज (बुधवार) पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के डिजिटल पोर्टल (https://bocwscheme.bihar.gov.in) का शुभारंभ किया.

पोर्टल पर मिलेगी रीयल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि श्रमिक कल्याण योजनाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में राज्य सरकार का यह बड़ा कदम है. इस पोर्टल के माध्यम से अब यहां के लाखों श्रमिक बोर्ड की 16 कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी. इसके अलावा आनलाइन पंजीकरण, नवीकरण व सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं. दूसरी ओर इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति की रीयल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी.

सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम

मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह पोर्टल तकनीक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. इसकी सहायता श्रमिकों और सरकार के बीच की दूरी खत्म होगी और प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अधिकारियों को जरूरी निर्देश

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से निर्देश दिया है कि बोर्ड की सभी योजनाएं अब नए पोर्टल के माध्यम से तेजी और सुगमता से लागू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके. डिजिटल पोर्टल शुरू होने के अवसर पर विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, बोर्ड के सचिव सुनील कुमार यादव, श्रमायुक्त राजेश भारती और संयुक्त श्रमायुक्त विजय कुमार समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: श्री जानकी जन्मभूमि न्यास समिति को मिलेगा कानूनी आधार, विधानमंडल सत्र में विधेयक लाएगी राज्य सरकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >