Bihar News: कहीं झोपड़ियों को उखाड़ा तो कहीं ठेला जब्त कर वसूला जुर्माना, पटना में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप

Bihar News: बिहार के कई जिलों में बुलडोजर एक्शन देखा जा रहा है. ऐसे में पटना में डीएम के आदेश के बाद अलग-अलग इलाकों से अतिक्रमण हटाया गया. कहीं झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया तो कहीं ठेला जब्त कर जुर्माना वसूला गया.

Bihar News: सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही बिहार के अलग-अलग जिलों में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है. बुलडोजर एक्शन से हड़कंप मच गया है. ऐसे में पटना शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के पहले दिन अलग-अलग इलाके में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया. सड़क पर अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाकर रहने वालों के झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया. जबकि ठेला पर कारोबार करने वालों का ठेला जब्त कर जुर्माना लगाया गया.

लोगों को दी गई ये चेतावनी

अभियान के दौरान लोगों से दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गयी. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर पटना शहर में सोमवार से अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान की फिर शुरूआत हुई. अलग-अलग नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है. डीएम ने संबंधित एसडीओ और एसडीपीओ को अतिक्रमण उन्मूलन अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा है. साथ ही फिर अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम को लगातार एक्टिव रहने के लिए कहा गया है.

झोपड़ियों को किया ध्वस्त, जुर्माना भी वसूला

जानकारी के मुताबिक, पाटलिपुत्र अंचल में साढ़े तीन घंटे अभियान चलाया गया. अभियान टीम की तरफ से बांकीपुर क्लब के पास सड़क किनारे बने 20 झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया. झोपड़ी को तोड़ने से पहले लोगों से अपने सामान हटा लेने की चेतावनी दी गयी. टीम के पहुंचने पर लोगों में आक्रोश दिखा. लेकिन पर्याप्त संख्या में पुलिस बल होने के कारण विरोध नहीं किया. जबकि लोग झोपड़ी में रखे सामान समेटने में व्यस्त रहे.

इन जगहों से भी हटाया गया अतिक्रमण

जानकारी के मुताबिक, टीम में शामिल कर्मियों की तरफ से पुराना म्यूजियम, पुलिस लाइन, ज्ञान भवन, कारगिल चौक के आस-पास अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया. अभियान के दौरान ठेला और एक टेबल जब्त किया गया. साथ ही 2500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया.

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिये ये उपाय

दरअसल, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आईसीसीसी के कैमरे के जरिये नो पार्किंग जोन में ऑटोमेटिक चालान प्रणाली लागू कर दी है. इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) के हाई रेजोल्यूशन कैमरों के जरिए आम लोगों की गाड़ियों का नंबर स्कैन कर चालान तुरंत जेनरेट किया जा रहा है. साथ ही निगम के अपनी गाड़ियों पर कोई सख्ती नहीं दिख रही है. स्मार्ट सिटी से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दिनों में 155 चालान काटे जा चुके हैं, लेकिन नगर निगम की गाड़ियों पर सख्ती नहीं बरती जा रही है.

Also Read: Bihar Weather Update: बिहार में ठिठुरन वाली ठंड ने ली एंट्री, इतने डिग्री तक गिरेगा पारा, मौसम विभाग का हाई अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >