बिहार में सुनसान पहाड़ों पर बनाए जायेंगे हाई सिक्योरिटी जेल, नहीं होगा नेटवर्क, ऐसी रहेगी व्यवस्था

Bihar News: बिहार में अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल बनाया जाएगा. खास बात तो यह है कि ये जेल वीरान पहाड़ों पर बनाए जायेंगे. यहां ना तो मोबाइल नेटवर्क होगा और ना ही बाहरी दुनिया से कोई मतलब. गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इसे लेकर ऐलान किया.

Bihar News: बिहार सरकार अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल बनवाने वाली है. उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने खुद ही इसे लेकर ऐलान किया है. सम्राट चौधरी के मुताबिक, अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल पहाड़ पर बनेंगे, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं होगा. यहां आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता होगा और इस रास्ते में चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जाएगी.

जेल को लेकर ऐसी रहेगी व्यवस्था

इतना ही नहीं, बाहरी दुनिया से इसे बिल्कुल अलग रखा जाएगा. जेल के आस-पास कोई व्यक्ति भी भटक नहीं सकेगा. इस जेल में अति गंभीर श्रेणी में आने वाले अपराधियों को रखा जाएगा. सम्राट चौधरी ने बताया कि अपराधियों को जेल में रखने को लेकर बहुत नाटक होते हैं. ऐसे में सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर ही हाई सिक्योरिटी जेल बनाने का फैसला लिया गया है. यहां ना तो इंटरनेट होगा और ना ही कोई आ-जा सकेगा.

‘विभाग से जुड़े निर्णय सीएम ही लेते हैं’

अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल किस जिले में और कहां बनेगा, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं आई है. सम्राट चौधरी ने सदन में यह भी कहा था कि हमारा दायित्व जरूर बदल गया और गृह मंत्री की जिम्मेदारी मिली. लेकिन विभाग के सभी निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेते हैं, इसलिए किसी को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए. सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस न तो किसी अपराधी को छोड़ती है और न ही छोड़ेगी.

महिलाओं के लिए किया गया खास ऐलान

महिलाओं को लेकर भी खास ऐलान किया गया. गृह मंत्री ने कहा, स्कूल और कॉलेजों में लड़कियों सहित हॉट स्पॉट पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी) बनाया गया है. इसकी गश्ती के लिए 1500 स्कूटी और 3200 बाइक की व्यवस्था होगी. सभी 40 पुलिस लाइनों में जीविका दीदियों की रसोई खोली जाएगी. पुलिस के बच्चों की पढ़ाई के लिए हर पुलिस लाइन में एक-एक स्कूल खोला जाएगा.

Also Read: मिथिलांचल के किसानों की चमकेगी किस्मत, दरभंगा-मधुबनी के 2401 गांव चीनी मिलों के लिए आरक्षित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >