Bihar News: पटना के लिए दिल्ली, कोलकाता और इन शहरों से फ्लाइट टिकटों में लगी आग, दो से तीन गुना बढ़ा किराया

Bihar News: त्योहारी सीजन में फ्लाइट की टिकटों के दाम आसमान छू रही है. पटना के लिए दिल्ली, हावड़ा, हैदराबाद और अन्य शहरों से हवाई टिकट के दाम दो से तीन गुना बढ़ा दिये गए हैं. इसका सीधा लोगों की जेब पर पड़ रहा है.

Bihar News: दीवाली और छठ की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. इस बीच फ्लाइट के टिकटों की कीमत दो से तीन गुना बढ़ा दी गई है. टिकट बढ़ने के कारण इसका सीधा असर लोगों की बजट पर पड़ रहा है. दरअसल, पैसेंजर्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए टिकट के दाम बढ़ा दिये गए हैं. दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु और मुंबई के अलावा अन्य शहरों से पटना आना महंगा हो गया है.

पहले क्या था किराया?

जानकारी के मुताबिक, 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच फ्लाइट के टिकट के दाम बढ़ गए हैं. पहले पटना से दिल्ली का किराया 4000 से 5000 रुपये, मुंबई का 6500 से 7000, हैदराबाद का 6000 से 6500 और कोलकाता का 3600 से 4000 रुपये था. जो अब दो से तीन गुना बढ़ गया है.

अब क्या है फ्लाइट की टिकट की कीमत?

अब दिल्ली से पटना के लिए 15000 से 23500 रुपये, मुंबई से 18400 से 30100 रुपये, हैदराबाद से 12800 से 22961 रुपये, कोलकाता से 6000 से 6500, बेंगलुरु से 12900 से 21600 रुपये, पुणे से 24800 से 25300 रुपये बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा भी अन्य शहरों के लिए किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है.

कब से हो सकेगा पहले की तरह सामान्य भाड़ा?

जानकारी के मुताबिक, त्योहारी सीजन में कई स्पेशल ट्रेनों को भी चलाए जाने का एलान किया गया है. हालांकि, कई ट्रेनों में तेजी से सीट फुल होते जा रहे हैं. साथ ही बड़े शहरों से पटना आने के लिए फ्लाइट में भी टिकट फुट होते जा रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में इसका असर फ्लाइट की टिकटों पर पड़ा. संभावना जताई जा रही है कि 10 नवंबर तक फ्लाइट के टिकट की कीमत पहले की तरह सामान्य हो सकेगी.

Also Read: Rail Line In Bihar: बिहार के इस रेल लाइन पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें, हावड़ा-दिल्ली जाना होगा आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >