Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है. जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली-शिलॉन्ग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. इमरजेंसी लैंडिंग का कारण बर्ड हिट बताया जा रहा है.

Bihar News: दिल्ली से शिलॉन्ग जाने वाली फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बर्ड हिट के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया है. स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 2950 दिल्ली से शिलांग की ओर जा रही थी. जिसमें 80 यात्री सवार थे. अचानक पायलट का विंडशील्ड टूट गया, जिसके बाद उसको पटना की ओर डायवर्ट कर दिया गया. फिलहाल पटना में इमरजेंसी लैंडिंग करा लिया गया है. सभी यात्री सुरक्षित हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला है.

दिल्ली से सुबह 7.03 बजे उड़ान भरी थी फ्लाइट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिलॉन्ग जाने वाली इस फ्लाइट ने दिल्ली से सुबह 7.03 बजे उड़ान भरी थी. सुबह 10.02 बजे इसे शिलॉन्ग में लैंड करना था. लेकिन पायलट को अचानक विंडस्क्रीन में दरार दिख गई. जिस वक्त पायलट को दरार नजर आई, उस समय विमान पटना की ओर से गुजर रही थी.

Also Read: परिजनों ने तोड़ा रिश्ता तो दूल्हा-दुल्हन ने मंदिर में रचा ली शादी, फिर थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

दुरुस्त होने के बाद उड़ान भरेगी फ्लाइट

इसके बाद इस घटना की जानकारी पायलट ने ट्रैफिक कंट्रोल को दी. फिर पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी. इजाजत मिलने के बाद विमान को उतारा गया. फिलहाल सभी यात्री पटना एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं. विमान के दुरुस्त होने के बाद इन्हें रवाना किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >