Bihar News: सुबह-सुबह मद्य निषेध विभाग के डीएसपी के घर छापेमारी, आवास पर पुलिस बल की तैनाती

Bihar News: बिहार के मद्य निषेध विभाग के डीएसपी के खगड़िया स्थित घर पर सुबह-सुबह निगरानी विभाग की टीम पहुंची है. आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती है. निगरानी विभाग की टीम दो घंटे से लगातार आवास के भीतर मौजूद है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: पटना मद्य निषेध विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार के खगड़िया कृष्णपुरी स्थित आवास पर स्पेशल निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की है. आज यानी गुरुवार को सुबह आठ बजे से निगरानी की टीम पुलिस उपाधीक्षक के आवास पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, अभय कुमार 1994 बैच में दारोगा बने थे. इन्हें मुंगेर जिले के कजरा थाना में ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था. काफी प्रयास के बाद उन्हें नक्सलियों के चंगुल से मुक्त कराया गया है. फिलहाल, वे पटना मद्य निषेध विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात हैं. हालांकि, छापेमारी की प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन, सूत्रों के मुताबिक 2 घंटे से पुलिस उपाधीक्षक के घर पर छापेमारी जारी है. स्थानीय पुलिस उनके आवास को चारों तरफ से घेर रखा है.

इनपुट- राज किशोर सिंह

इस खबर में अब तक इतनी ही जानकारी मिली है. सूचना मिलते ही आप तक शेयर की जाएगी. तब तक आप मद्य निषेध विभाग से जुड़ी अन्य खबर पढ़ें…

फुलवारी शरीफ के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के न्यू ब्रह्मपुर आदर्श कॉलनी रोड नंबर-1 स्थित एक स्टोरेज पॉइंट पर रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 168 बोतल (126 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. जब्त की गयी शराब की बाजार में कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई.

रात एक बजे की गई थी कार्रवाई

टीम के अनुसार, पैकिंग इतने सधे तरीके से की गई थी कि ऊंचाई से कार्टन गिराने पर भी शराब की बोतल नहीं टूटे और बाहर से किसी को भी अंदाजा न हो कि अंदर शराब है. यह कार्रवाई रात 1:00 बजे की गई, जब मद्य निषेध निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सटीक टारगेट पर दबिश दी गई. मौके से जब्त शराब रॉयल स्टैग ब्रांड की है, जिस पर “फॉर सेल इन चंडीगढ़” अंकित था.

ALSO READ: बिहार है भैया! यहां ट्रैक्टर का भी बनता है निवास प्रमाण पत्र, पोस्ट ऑफिस का नाम ‘कुत्तापुर’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >