Bihar News: बिहार के सभी जिलों के DEO और DPO को मिली सख्त चेतावनी, 31 दिसंबर तक नहीं किया ये काम तो नप जायेंगे

Bihar News: बिहार के सभी जिलों के डीईओ और डीपीओ को कड़ी चेतावनी दी गई है. दरअसल, 31 दिसंबर तक अगर स्कूलों के आंकड़े यू-डायस पर अपलोड नहीं किये गए तो सीधे नप जायेंगे. राज्य परियोजना निदेशक की तरफ से इसे लेकर लेटर जारी कर दिया गया है.

Bihar News: बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपी) ने सभी जिलों के डीईओ और डीपीओ को सख्त चेतावनी दे दी है. जिसके मुताबिक 31 दिसंबर तक यू-डायस 2025-26 के स्कूली बच्चों और शिक्षकों सहित सभी आंकड़े अपलोड नहीं किये गए तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में बीईपी के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने जिलों को लेटर भेजा है.

लेटर में क्या कुछ बताया गया?

लेटर में बताया गया है कि पिछले एकेडमिक सेशन के बच्चों के आंकड़े इस सत्र में कम शामिल किये गये हैं. करीब पांच लाख बच्चों के आंकड़े कम हैं. ऐसे में इनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पायेगा. बीईपी ने लेटर में कहा है कि शिक्षा मंत्रालय ने यू-डायस 2025-26 के आंकड़ों की इंट्री की अंतिम तारीख 31 दिसंबर तय की है.

5.93 लाख बच्चों की इंट्री हुई कम

हाल ही में हुए एक समीक्षा में पाया गया है कि यू-डायस 2025-26 में नामांकित स्कूलों और यू-डायस 2024-25 में नामांकित स्टूडेंट्स के आंकड़ों में 5.93 लाख बच्चों की इंट्री कम हुई है. 2024-25 में सरकारी स्कूलों में नामांकित एक करोड़ 70 लाख स्टूडेंट्स में सिर्फ एक करोड़ 64 लाख स्टूडेंट्स के ही नामांकन यू-डायस 2025-26 के आंकड़े ही शामिल हैं. ऐसे में इन बच्चों के लिए भारत सरकार की तरफ से इस साल राशि आवंटन नहीं की जायेगी.

बीईपी के एसपीडी ने क्या कुछ कहा?

बीईपी के एसपीडी ने कहा है कि योजना की राशि से बच्चों के वंचित होने की जबावदेही डीईओ और डीपीओ की होगी. यह भी कहा गया है कि नामांकन के अलावा कुछ जिलों में अन्य सुविधाओं शौचालय, पेयजल, रैम्प, चहारदीवारी और आईसीटी लैब आदि में भी पिछले साल की अपेक्षा कमी आयी है. डिसेबल बच्चों के आंकड़ों में भी कुछ जिलों से पिछले साल की तुलना में कमी आयी है.

Also Read: Bihar Ration Card: बिहार के 57 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारियों के हटेंगे नाम, खाद्य विभाग के एक्शन से हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >