Bihar News: पटना में महिला का शव बरामद, चेहरा समेत ऊपरी हिस्सा है जला हुआ

Bihar News: ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Bihar News: पटना. पटना से सटे पुनपुन के पीपरा थाना क्षेत्र स्थित बसियावां खंधा में सुबह सुबह एक 30 वर्षीया महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. हालांकि शव की पहचान नहीं हुई है. महिला का चेहरा व ऊपर का हिस्सा जला हुआ था. ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

शव की पहचान के लिए चल रहे प्रयास

पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने महिला की हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए किसी ज्वलनशील पदार्थ छीटकर चेहरा को जला दिया है. एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच जांच की और कुछ नमूना संग्रह कर साथ ले गई. पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के इलाके में लोगों से पूछताछ कर रही है. आसपास के थानों में शव की पहचान के लिए तस्वीरें शेयर की गयी हैं.

कहीं से लाकर फेंका गया है शव

पीपरा थानाध्यक्ष आरके पाल ने बताया कि महिला की हत्या अन्यत्र जगह करने के बाद बिहटा-सरमेरा स्टेट हाइवे-78 से अपराधियों ने शव को रात में लेकर सड़क से करीब डेढ किलोमीटर उतर बधार में एक खेत में फेंककर भाग गये. उन्होंने बताया कि महिला का चेहरा बूरी तरह जला दिया गया है. जिससे पहचान करने में परेशानी हो रही है. शव के पास कोई खून या कोई और चीज बरामद नहीं हुआ है.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, केंद्र सरकार से समझौते पर कैबिनेट की मुहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >