पटना में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बुलेट सवार की मौत, रिश्तेदार के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: पटना जिला के बिक्रम थाना क्षेत्र में पानी भरे आहर (पानी भरे गड्ढे) में डूबने से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई है. गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है.

Bihar News: पटना जिला के बिक्रम थाना क्षेत्र में पानी भरे आहर (पानी भरे गड्ढे) में डूबने से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई है. गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है. मृत युवक की पहचान 20 वर्षीय विशाल चौधरी के रूप में हुई है. मृतक बिहटा के लई गांव का निवासी बताया जा रहा है.

पानी भरे आहर में डूबने से गई जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम विशाल अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था. मंझौली गांव के पास संतुलन बिगड़ने की वजह से सड़क किनारे पानी भरे आहर में डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. उसके बाद स्थानीय गोताखोर और पुलिस की मदद से शव शनिवार सुबह बाहर निकाला गया.

Also Read: पटना में मिला अज्ञात महिला का शव…गर्दन, हाथ और पैर शरीर से थे अलग, पहचान करने में जुटी पुलिस

पुलिस ने क्या कहा?

बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. रात में ही गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया था. अंधेरा होने की वजह से युवक का कुछ पता नहीं चला. आज शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है. मामले की छानबीन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >