Bihar News: अब बिहार के इस जिले में चला बुलडोजर, सड़क किनारे दुकानों को तोड़ा, सम्राट चौधरी का एक्शन जारी

Bihar News: सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही बिहार में बुलडोजर एक्शन सुर्खियों में छाया हुआ है. ऐसे में आज सीवान जिले में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे के अवैध निर्माणों और कई दुकानों को तोड़ा गया. जानकारी के मुताबिक, जिले के गोपालगंज मोड़ से तरवारा मोड़ तक यह कार्रवाई हुई.

Bihar News: सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही बिहार में बुलडोजर एक्शन सुर्खियों में छाया हुआ है. ऐसे में आज सीवान जिले में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे के अवैध निर्माणों और कई दुकानों को तोड़ा गया. जानकारी के मुताबिक, जिले के गोपालगंज मोड़ से तरवारा मोड़ तक यह कार्रवाई हुई.

मौके पर पहुंचे अधिकारी ने क्या कहा?

गोपालगंज मोड़ के पास से बुलडोजर एक्शन शुरू होते ही लोगों की भारी भीड़ जुट गई. इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रही. मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि डीएम के आदेश पर यह एक्शन लिया गया है. इस अभियान का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त करना बताया. जिसके जरिये लोगों को सुचारू रूप से यातायात और अच्छी सुविधा मिल सके.

मौके पर ये सभी रहे मौजूद

सीवान में इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल, नगर परिषद, अंचल कर्मी के साथ जेसीबी की मशीनें मौजूद रही. सुबह टीम ने पहले अतिक्रमण वाले इलाके का मुआयना किया. इसके बाद अतिक्रमण वाले इलाके का मुआयना कर कई निर्माणों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया. इस तरह से लगातार बिहार के कई जिलों में बुलडोजर एक्शन देखने के लिये मिल रहा है.

आज से एक महीने तक चलेगा अभियान

जानकारी के मुताबिक, सोमवार से एक महीने तक चलने वाला अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया है. सड़कें संकरी करने वाले ठेले, दुकानों के आगे बढ़ाए गए शेड, अवैध निर्माण और फुटपाथों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ इस बार कार्रवाई पहले से अधिक कड़ी होगी. पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने साफ कहा है कि जनहित में सड़कें खाली कराई जाएंगी और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सीधे प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Also Read: Bihar Vidhansabha Winter Session 2025: कोई चप्पल पहनकर तो कोई ऑटो से पहुंचा सदन, तेजस्वी ने रामकृपाल यादव को लगाया गले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >