Bihar News: “बहुत ही भव्य बना है बापू टावर, लोगों के लिए दर्शनीय”, सीएम नीतीश ने जमकर की तारीफ

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बापू टावर में नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने बापू टावर का निरीक्षण कर तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इसके साथ ही सीएम नीतीश ने जमकर तारीफ भी की.

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग स्थित बापू टावर के छठे माले पर नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने बापू टावर का निरीक्षण किया और इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भूतल तल पर बनाये गये ओरियेंटेशन हॉल को भी देखा. सीएम नीतीश ने बापू टावर के भूतल, तीसरे तल और पांचवें तल पर जाकर विभिन्न दीर्घाओं में प्रदर्शों का अवलोकन किया.

निरीक्षण के दौरान ली जानकारी

नवनिर्मित बापू टावर के विभिन्न तलों और निर्मित 5 रैम्पों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने गांधी जी के जीवन से संबंधित सभी जानकारियां, म्यूरल, कटआउट, स्क्रीन प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से प्रदर्शों के बारे में जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, बापू के आदर्शों को आमजन में स्थापित करने के लिए कार्यों के प्रदर्शन के लिये दीर्घा, अनुसंधान केन्द्र, आगंतुक सुविधायें और अन्य संरचनाओं की जानकारी ली.

सीएम नीतीश ने जमकर की तारीफ

बापू टावर के प्रदर्शों का अवलोकन करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि, बापू टावर बहुत ही भव्य बना है, यह लोगों के लिये दर्शनीय है. बापू टावर में आकर बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी को जानने और समझने में सहूलियत होगी. यहां बापू के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं, गांधी जी के विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से उनके लगाव और बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित कर प्रदर्शित किया गया है ताकि आम लोग यहां आकर उसे देख और समझ सकें. इस परिसर को हरा-भरा और व्यवस्थित बनाया गया है. इसको इसी तरह मेंटेन रखें.

बच्चों से भी मिले सीएम नीतीश

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया. मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि, आप सब बापू टावर को देखिये, यह बहुत अच्छा बना है, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनी से जुड़े कार्यों और गतिविधियों को देखिए और समझिए.

Also Read: PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी फिर आ रहे बिहार! इस जिले में भाजपा की तैयारी तेज, ये हैं संभावित कार्यक्रम…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >