बुलडोजर कार्रवाई पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, कहा- जिन्होंने अवैध जमीन कब्जा की है, परेशानी सिर्फ उन्हें

Bihar News: बिहार के कई जिलों में बुलडोजर एक्शन जारी है. इस पर सरकार का कहना है कि वार्निंग के बावजूद लोग बात नहीं मान रहे हैं, इसलिए बुलडोजर चलाया जा रहा है. अब राजू तिवारी ने इस एक्शन पर बयान दिया है.

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से लगातार बुलडोर एक्शन जारी है. बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चला रहा है. पटना, नालंदा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा समेत यहां के कई जिलों में कार्रवाई हुई है. विपक्ष के नेता इसे लेकर आरोप लगा रहे हैं कि सरकार जानबूझ के गरीब और दलित को परेशान कर रही है. अब लोजपा (रा) के नेता ने इस कार्रवाई पर बयान दिया है.

क्या बोले लोजपा (रा) के प्रदेश चीफ

लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के बिहार के मुखिया और विधायक राजू तिवारी ने कहा, “देखिए किस तरह से बुलडोजर एक्शन की बौखलाहट है. लेकिन अभी कानून का राज है. कानून को हाथ में लेने वाले और अवैध तरीके से जमीन कब्जा करने वाले ही घबराए हुए हैं. गरीबों के लिए तो सरकार की योजना है. गरीबों को फ्री में जमीन देना है, फ्री में घर बनाकर देना है, इसलिए गरीबों की चिंता सरकार कर रही है. लेकिन यह लोग घबराए हुए हैं. जो दूसरे की जमीन, सरकारी जमीन, अवैध जमीन रखे हुए हैं वह लोग घबराए हुए हैं. कानून का भय लोगों में होना चाहिए.”

राजू तिवारी ने तेजस्वी यादव पर किया हमला

तेजस्वी यादव शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी सदन में नहीं आये. इसपर राजू तिवारी ने शीतकालीन सत्र ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष कभी भी संविधान को लेकर कभी निष्ठावान नहीं रहा है. इन लोगों को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है. सदन में नेता विपक्ष का होना जरुरी होता है. जनता के प्रति उनकी जवाबदेही होती है. तिवारी ने आगे कहा कि बिहार में जब बाढ़ आएगी, जनता डूब रही होगी तो यह विदेश चले जाएंगे. इन लोगों के पास कोई मुद्दा ही नहीं है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के कई जिलों में अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड, चलेगी तेज हवा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >