Bihar News: सोने की स्याही से लिखी गई है 352 पन्नों की किताब, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Bihar News: पटना के गांधी मैदान में लगे पुस्तक मेले में एक किताब काफी चर्चा में है. ओमा द अक् द्वारा लिखित इस किताब का नाम है 'महंगी कविता'. इस 352 पन्नों की किताब को सोने की स्याही से लिखी गई है.

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में लगे ऐतिहासिक पुस्तक मेले में लोगों की भीड़ खूब उमड़ रही है. यहां लोग अपनी मनपसंद किताबों की खरीदारी कर रहे हैं. मेले में एक किताब लोगों के बीच चर्चा की विषय बनी हुई है. ओमा द अक् द्वारा लिखित इस किताब का नाम है ‘महंगी कविता’. वैसे तो इस मेले में लाखों किताबें बिक रही हैं लेकिन यहां एक ऐसी किताब सजी है जिसकी खासियत सुनकर आप दंग रह जाएंगे.

किताब के सभी पन्नों पर है सोने का आवरण

बता दें कि महंगी कविता’ 352 पन्नों की किताब है. इस किताब को सोने की स्याही से लिखी गई है. इसपर सोने की परत चढ़ाई गई है. कवर को भी मखमली बनाया गया है. इस किताब की कीमत 25,000 रुपया बताई जा रही है. किताब में अलग-अलग विषयों पर कविता स्वर्ण अक्षरों में लिखी गई है. इसके सभी पन्नों पर सोने का आवरण है. लेखक ने पहले ही अध्याय में बताया है कि आखिर उनकी यह किताब इतनी महंगी क्यों है.

Also Read: पुलिस ड्रेस में वीडियो कॉल किया और ढाई घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट, बिहार के कारोबारी से 52 लाख की ठगी

मेले की है सबसे महंगी किताब

जानकारी के अनुसार, यह किताब पुस्तक मेले की सबसे महंगी किताब बताई जा रही है. यह किताब वाणी प्रकाशन के स्टॉल पर लगी है. इस पुस्तक के लेखक का नाम ओमा द अक् है. बता दें कि ओमा द अक् मूल रूप से भारतीय हैं. लेकिन वो यूरोप महाद्वीप में रहते हैं. लाल रंग की इस महंगी किताब में प्रेम, मां-बाप, शहरीकरण समेत अन्य कई अहम विषयों पर कविताएं लिखी गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >