Bihar News: बिहार के 88 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, DSP बनने तक का मौका

Bihar News: बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत 88 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलने जा रही है. महिला खिलाड़ियों के लिए मेंस्ट्रूअल हेल्थ पॉलिसी भी लाई जा रही है. यह पहल खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से की जा रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत राज्य के 88 खिलाड़ियों को जल्द ही सरकारी नौकरी मिलने जा रही है. इस पहल से खिलाड़ियों को उनकी मेहनत का सीधा इनाम मिलेगा. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने जानकारी दी कि जून महीने में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सभी खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. इसमें से 21 खिलाड़ियों को दरोगा यानी सब-इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी जाएगी जबकि बाकी खिलाड़ियों को अन्य सरकारी विभागों में पदस्थापित किया जाएगा.

महिला खिलाड़ियों के लिए भी अलग पॉलिसी

महिला खिलाड़ियों की सेहत और खेल में निरंतरता को ध्यान में रखते हुए, बिहार में एक क्रांतिकारी कदम उठाया जा रहा है. राज्य में जल्द ही महिला खिलाड़ियों के लिए मेंस्ट्रूअल हेल्थ पॉलिसी लाई जाएगी. रविंद्रन शंकरण ने बताया कि एक वर्ष के सर्वे में यह सामने आया कि 75% महिला खिलाड़ी पीरियड्स के समय खेल छोड़ देती हैं. इसका कारण ब्लीडिंग, स्टेन की परेशानी और सामाजिक शर्म है. इसलिए सरकार ने फीमेल हेल्थ अवेयरनेस सेंटर खोलने और मेंस्ट्रूअल हेल्थ पॉलिसी लागू करने का निर्णय लिया है. यह पॉलिसी अभी ड्राफ्टिंग स्टेज में है और जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद लागू की जाएगी.

खिलाड़ियों को मिल रही निरंतर नौकरी

बिहार सरकार की इस नीति के तहत अब तक 342 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. 2010 से 2020 तक के आंकड़े देखें तो 271 खिलाड़ियों को लिपिक स्तर की नौकरियां दी गईं. यह नीति युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर रही है.

SDO और DSP तक बनने का अवसर

बिहार सरकार ने 2023 में ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली 2023’ लागू की है. इसके तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बिना किसी परीक्षा के सरकारी नौकरी मिलती है. 2023-24 में 71 खिलाड़ियों को नौकरी मिली, जिसमें 21 खिलाड़ी सब-इंस्पेक्टर बने. इस नीति के अनुसार खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर SDO और DSP जैसे उच्च पदों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा.

ALSO READ: Bihta Airport: स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर हो बिहटा एयरपोर्ट, CPI सांसद ने सरकार से कर दी बड़ी मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >