Bihar News: बिहार में कल 400 से अधिक पंचायत भवनों का होगा निरीक्षण, 11 टीमें गठित

Bihar News: बिहार सरकार शुक्रवार को राज्य के 436 पंचायत सरकार भवनों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाएगी. 110 सहायक अभियंताओं की टीमें गठित की गई हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार सरकार ने पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की निगरानी को और सख्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राज्य के 160 प्रखंडों की लगभग 450 पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का विशेष निरीक्षण शुक्रवार को किया जाएगा. भवन निर्माण विभाग ने इस कार्य को प्राथमिकता में रखते हुए 11 अलग-अलग इंजीनियरिंग टीमें गठित की हैं.

त्रिस्तरीय पंचायत शासन के लिए बनाए जा रहे भवन

राज्य में पंचायत सरकार को मजबूती देने के लिए ढाई हजार से अधिक पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कराया जा रहा है. इन भवनों में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए कार्यालय, ग्राम कचहरी के न्यायालय कक्ष, अभिलेखों के सुरक्षित भंडारण हेतु स्टोर, तथा आमसभा और स्थायी समिति की बैठकों के लिए सभागार की व्यवस्था की जा रही है.

भवनों की गुणवत्ता पर विशेष जोर

सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी भवन उच्च गुणवत्ता में तैयार किए जाएं. इसलिए औचक निरीक्षण की प्रक्रिया को लगातार जारी रखा गया है. इसी क्रम में शुक्रवार को एक बार फिर विशेष गुणवत्ता जांच अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसमें निर्माण कार्य की बारीकी से जांच की जाएगी.

110 असिस्टेंट इंजीनियरों की बनाई गई टीम

गुणवत्ता जांच के लिए विभाग ने 110 असिस्टेंट इंजीनियरों की अलग-अलग टीमें बनाई हैं. ये टीमें कुल 436 भवनों का निरीक्षण करेंगी. सभी टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे निरीक्षण के बाद उसी दिन अपनी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपें. रिपोर्ट में भवन निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की भौतिक स्थिति, प्रयोगशाला जांच प्रतिवेदन, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, तथा निर्माण कार्य की समग्र ग्रेडिंग की जानकारी देना अनिवार्य होगा.

इन जिलों के भवनों का होगा निरीक्षण

  • पूर्णिया – 40 भवन
  • सहरसा – 36 भवन
  • दरभंगा – 52 भवन
  • मुजफ्फरपुर – 36 भवन
  • मोतिहारी – 36 भवन
  • छपरा – 32 भवन
  • आरा – 40 भवन
  • गया और मुंगेर – 27 भवन
  • भागलपुर – 40 भवन
  • पटना – 41 भवन

ALSO READ: Smart Meter: बिहार में रिचार्ज खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली! विभाग ने इस जिले के उपभोक्ताओं को दिया बोनस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >