Bihar New Rail Corridor: बिहार में बनेंगे तीन नये रेल कॉरिडोर, इन जिलों के रेलवे स्टेशन हैं शामिल

Bihar New Rail Corridor: बिहार में हर रोज ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिये अच्छी खबर है. दरअसल, तीन नये रेल कॉरिडोर बनाने की प्लानिंग रेलवे की तरफ से की गई है. इसे लेकर प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, ये तीनों रेल कॉरिडोर पटना रिंग रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे.

Bihar New Rail Corridor: बिहार के लोगों के लिये रेलवे की तरफ से बड़ी तैयारी की जा रही है. इसका फायदा खासकर वैसे लोगों को मिल सकेगा जो हर रोज ट्रेन से सफर करते हैं. दरअसल, तीन नये रेल कॉरिडोर बनाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. जिसमें बिहार के कई महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल होंगे. गौर करने वाली बात यह भी है कि ये तीनों रेल कॉरिडोर पटना रिंग रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे.

इन स्टेशनों के बीच बनेगा तीनों कॉरिडोर

जानकारी के मुताबिक, पहला कॉरिडोर ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर है जो कि बक्सर से किऊल के बीच होगा. दूसरा नॉर्थ कॉरिडोर होगा, जो कि पटना, मुजफ्फरपुर, फतुहा, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा के बीच होगा. इसके बाद आखिरी और तीसरा कॉरिडोर सेंट्रल कॉरिडोर होगा, जो कि बिहारशरीफ, फतुहा, पटना, बख्तियारपुर, जहानाबाद, गया और तिलैया के बीच होगा. इन सभी कॉरिडोर का जुड़ाव पटना रिंग रेल नेटवर्क से रहेगा.

करीब 10 किलोमीटर लंबा पुल भी बनेगा

इस तरह से पटना, गया, जहानाबाद, छपरा, मुजफ्फरपुर, नालंदा, बक्सर, आरा और वैशाली जैसे महत्वपूर्ण जिलों के स्टेशन शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, नये रेल कॉरिडोर के लिये लगभग 260 किलोमीटर में रेलवे ट्रैक बिछाई जायेगी. इसके साथ ही हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सोनपुर के अलावा अन्य कई स्टेशनों को पटना से जुड़ाव के लिये दीदारगंज और फतुहा के बीच करीब 10 किलोमीटर लंबा पुल बनाया जायेगा. जल्द ही सर्वे के बाद डीपीआर तैयार कर लिया जायेगा.

जानिये पूरे प्रोजेक्ट में कितना हो सकता है खर्च?

इसके अलावा नये रेल कॉरिडोर को लेकर लगभग 9 हजार करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जताई जा रही है. इस कॉरिडोर के बनने से लोगों को बड़ा फायदा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. दरअसल, सुबह और शाम के वक्त पैसेंजरों के लिये लोकल ट्रेनें चलेंगी. जाानकारी के मुताबिक, अगर पैसेंजरों का दबाव कम होगा तो लंबी दूरी के लिये भी ट्रेन चलेंगी. इस तरह से बड़ी तैयारी रेलवे की तरफ से की जा रही है.

Also Read: Bihar Crime News: बिहार में युवक ने पहले पत्नी-पिता को मारी गोली फिर खुद को किया शूट, एक घर में बिछी तीन लाशें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >