सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

Samrat Choudhary Oath Ceremony: बिहार में नई सरकार बन गई है. सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और अब वे राज्य की कमान संभालेंगे. उनके साथ जदयू के दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली है.

Samrat Choudhary Oath Ceremony: बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है. भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. पटना के लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. यहां जर्मन हैंगर में कार्यक्रम हुआ. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को शपथ दिलाई. उसके जदयू के नेता बीजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

शपथ से पहले मंदिर में पूजा

शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने पूजा की और आशीर्वाद लिया. सुबह से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार, जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और चिराग पासवान समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे.

सम्राट बोले- नीतीश कुमार से सीखा काम करना

मंगलवार को भाजपा के नेता चुने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें भाजपा ने काम करने का मौका दिया है. उन्होंने कहा कि वे करीब 30 साल से राजनीति में हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने नीतीश कुमार से बहुत कुछ सीखा है. उनके साथ रहकर सरकार चलाना सीखा. सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो समृद्ध बिहार का सपना देखा, उसे आगे बढ़ाया जाएगा.

1990 में पहली बार विधायक बने थे बीजेंद्र

डिप्टी सीएम बने बीजेंद्र यादव का राजनीतिक सफर ऐतिहासिक है. वे सुपौल विधानसभा सीट से लगातार नौवीं बार विधायक चुने गए हैं. बीजेंद्र ने छात्र जीवन में ही राजनीति में कदम रख दिया. उसके बाद जेपी आंदोलन में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई. 1990 में वे पहली बार विधायक बने थे.

नीतीश के संकटमोचक हैं विजय

जदयू से दूसरे डिप्टी सीएम बने विजय चौधरी नीतीश के भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं. उन्हें नीतीश कुमार के संकटमोचक कहा जाता है. वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. साथ ही नीतीश सरकार में कई विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. अब उन्हें सम्राट चौधरी के साथ बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Also Read: लालू के सिपाही कैसे बन गए मोदी-शाह के सबसे भरोसेमंद नेता? पढ़िए बिहार के नए सम्राट की पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >