बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी खबर, कमरे, रसोई और बाथरूम का मानक तय, नियम तोड़ा तो नहीं पास होगा नक्शा

Bihar New Building Rules: अगर आप बिहार में नया मकान बना रहे हैं या अपार्टमेंट खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. राज्य सरकार ने कमरे, रसोईघर, बाथरूम और शौचालय की न्यूनतम ऊंचाई, क्षेत्रफल और चौड़ाई के नए मानक तय किए हैं. इन नियमों का पालन नहीं करने पर नक्शा पास नहीं होगा और कार्रवाई भी की जाएगी.

Bihar New Building Rules: अगर आप बिहार में नया मकान बनवाने की योजना बना रहे हैं या फिर कोई अपार्टमेंट प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. राज्य सरकार ने मकान, अपार्टमेंट, रसोईघर, बाथरूम और शौचालय के आकार और ऊंचाई को लेकर नए मानक तय किए हैं. इन मानकों का पालन नहीं करने पर भवन का नक्शा स्वीकृत नहीं होगा.

भवन निर्माण के लिए तय हुए नए मानक

नगर विकास एवं आवास विभाग ने नई भवन निर्माण उपविधि के ड्राफ्ट में इन नियमों को शामिल किया है. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे पूरे बिहार में लागू किया जाएगा. नए नियमों के तहत मकान के हर हिस्से के लिए न्यूनतम क्षेत्रफल, चौड़ाई और ऊंचाई तय की गई है.

कमरे की ऊंचाई 9 फीट से कम नहीं होगी

ड्राफ्ट के अनुसार रहने योग्य कमरे का क्षेत्रफल कम से कम 97 वर्गफीट होना चाहिए. कमरे की चौड़ाई न्यूनतम 8 फीट और ऊंचाई कम से कम 9 फीट निर्धारित की गई है. इससे छोटे कमरे या कम ऊंचाई वाले निर्माण को मंजूरी नहीं मिलेगी.

रसोईघर के लिए भी अलग नियम

रसोईघर का क्षेत्रफल कम से कम 48.5 वर्गफीट होना चाहिए. इसकी चौड़ाई 6 फीट और ऊंचाई 9 फीट निर्धारित की गई है. वहीं किचन और डाइनिंग को एक साथ बनाने पर न्यूनतम क्षेत्रफल 81 वर्गफीट रखना होगा.

बाथरूम और शौचालय का भी तय हुआ आकार

नई उपविधि में बाथरूम और शौचालय के लिए भी स्पष्ट मानक तय किए गए हैं. केवल बाथरूम का क्षेत्रफल कम से कम 20 वर्गफीट होना चाहिए. इसकी चौड़ाई 4 फीट और ऊंचाई 7.25 फीट होगी. वहीं केवल शौचालय का क्षेत्रफल 13 वर्गफीट और चौड़ाई 3 फीट तय की गई है. संयुक्त बाथरूम और शौचालय का क्षेत्रफल कम से कम 30 वर्गफीट होना जरूरी होगा.

छत की मुंडेर की ऊंचाई भी तय

सरकार ने छत की मुंडेर को लेकर भी मानक निर्धारित किए हैं. नई व्यवस्था के तहत मुंडेर की ऊंचाई लगभग 3.95 फीट से 4.92 फीट के बीच रखनी होगी.

क्यों लाए जा रहे हैं ये नियम?

अक्सर देखा जाता है कि कुछ बिल्डर अधिक फ्लोर बनाने के लिए कमरों की ऊंचाई घटा देते हैं. कई इमारतों में कमरे सिर्फ 8 फीट ऊंचे बनाए जाते हैं. इससे हवा और रोशनी की समस्या होती है. रहने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

सरकार का मानना है कि नए नियम लागू होने के बाद ऐसी मनमानी पर रोक लगेगी और लोगों को बेहतर आवास मिल सकेगा.

जानिए क्या हैं नए मानक

  • छत की मुंडेर तय नहीं 3.95 से 4.92 फीट

नियम लागू होने के बाद क्या बदलेगा?

नई भवन निर्माण उपविधि लागू होने के बाद बिल्डरों और मकान मालिकों को निर्धारित मानकों का पालन करना होगा. इससे रहने योग्य जगहों की गुणवत्ता बेहतर होगी और लोगों को अधिक सुरक्षित तथा सुविधाजनक आवास मिल सकेगा.

Also Read: 5 बार फेल, टूटने लगी थीं उम्मीदें, पति बोले- मैं हूं, तुम पढ़ाई करो, छठे प्रयास में BPSC अधिकारी बनीं बिहार की बेटी की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >