Bihar Museum: बिहार म्यूजियम की सैर होगी और आसान, टिकट बुकिंग के लिए अब नहीं लगानी होगी लाइन

Bihar Museum: बिहार म्यूजियम घूमने वालों के लिए खुशखबरी है. अब यहां की टिकट ऑनलाइन भी बुक की जा सकेगी, जिससे पर्यटक बिना कतार में लगे आसानी से प्रवेश कर सकेंगे. जून से यह सुविधा शुरू हो जाएगी और एडवांस बुकिंग भी संभव होगी, जिससे म्यूजियम विजिट का अनुभव और सुगम हो जाएगा.

Bihar Museum: जब भी लोग बिहार की राजधानी पटना घूमने आते हैं, तो उनकी लिस्ट में बिहार म्यूजियम का नाम जरूर शामिल होता है. बिहार की समृद्ध विरासत को सहेजने वाला यह म्यूजियम हर किसी का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहता है. अब बिहार म्यूजियम घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. म्यूजियम की टिकट अब ऑनलाइन भी बुक की जा सकेगी. यानी आप घर बैठे एडवांस में भी टिकट ले सकेंगे और बिना लाइन में लगे म्यूजियम का आनंद उठा पाएंगे. ऑनलाइन बुकिंग सुविधा रिस्टोर करने के लिए टेंडर भी निकाला गया है. बिहार म्यूजियम के डायरेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मई में एजेंसी का सेलेक्शन हो जाएगा. वहीं, जून से ऑनलाइन टिकट मिलने लगेगा और लोग एडवांस में भी बुकिंग कर पायेंगे.

स्टूडेंट ID कार्ड दिखाने पर मिलेगा डिस्काउंट

म्यूजियम में 12 साल के ऊपर के उम्र के लोगों के लिए 100 रुपए और 12 साल तक के बच्चों के लिए 50 रुपए टिकट फी है. वहीं, फॉरेन टूरिस्ट के लिए 500 टिकट फी तय की गयी है. वहीं स्टूडेंट ID कार्ड दिखाने पर स्टूडेंट्स को 50% का डिस्काउंट मिलेगा और केवल 50 रुपए ही टिकट फी देना होगा. वहीं, अगर ग्रुप में स्कूल स्टूडेंट्स आएंगे तो 25 रुपए टिकट लगेंगे. अगर कोई व्यक्ति अगर म्यूजियम के अंदर फोटोग्राफी और ब्लॉगिंग के लिए कैमरा ले जाना चाहता है तो उससे अलग से 100 रुपए देने होंगे. म्यूजियम खुलने का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक का है. वहीं, रेस्टोरेंट खुलने क समय सुबह 10:30 से शाम 7 बजे तक है.

स्थापना दिवस पर कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी

बिहार म्यूजियम के फाउंडेशन डे के मौके पर म्यूजियम में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के दौरान यहां की दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, इंडोनेशिया, श्रीलंका समेत अन्य देशों के म्यूजियम के ऑफिसियल भी शामिल होंगे. इसके अलावा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा का आयोजन होगा.

(सहयोगी श्रीति सागर की रिपोर्ट)

Also Read: छात्रा पहुंची तो कमरे में टूट पड़ा हैवान, महंगे शौक के लिए पति को छोड़ने वाली महिला करवाने लगी दुष्कर्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >