बिहार के इन जिलों में अगले 3 दिन कहर ढाएगा मानसून, IMD ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Bihar Monsoon Update: बिहार में 20 जुलाई तक बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का दौर जारी रह सकता है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया कि आने वाले 72 घंटे के दौरान बिहार का अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. आइये जानते हैं बिहार के किस जिले में किस दिन कौन सा अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Monsoon Update: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवा और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 18, 19 और 20 जुलाई के लिए अलग-अलग जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

18 जुलाई का मौसम और अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 जुलाई को राज्य के अधिकतर जिलों में गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. ऑरेंज अलर्ट कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर और बक्सर जिले के लिए जारी किया गया है.

येलो अलर्ट पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, पटना, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका और भागलपुर में जारी किया गया है. सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है.


19 जुलाई का मौसम और अलर्ट

19 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दिन कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, पटना, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका और भागलपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

येलो अलर्ट पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में जारी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

20 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 20 जुलाई को मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, सारण, गोपालगंज, सीवान और पश्चिम चंपारण जिलों में भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय और पूर्वी चंपारण में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी समेत भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और सुपौल में इस दिन कोई चेतावनी नहीं है और इन इलाकों में राहत रहेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार की श्रेया कौशिक को मिली 30000000 की लिंकन स्कॉलरशिप, भारत से इकलौती छात्रा चुनी गई


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >