Bihar Monsoon Update: बिहार में फिर अटक गई मानसून की रफ्तार, मौसम विभाग ने बताया अब किस दिन से बरसेंगे बादल

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जून से पहले राज्य में मानसून के पहुंचने की कोई संभावना नहीं है. इस देरी के कारण राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है और लोग बेहाल हैं.

Bihar Monsoon Update: बिहार के लोगों को मानसून 2025 का और इंतजार करना होगा. मौसम विभाग की मानें तो 13 से 15 जून के बीच राज्य में मानसून के आगमन की उम्मीद थी, लेकिन अब यह संभावना टल गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 16 जून से पहले प्रदेश में मानसून आने की अनुकूल स्थिति नहीं बन रही है. इसका सीधा असर गर्मी से जूझ रहे प्रदेशवासियों पर पड़ेगा.

17 जून के आसपास प्रवेश कर सकता है मानसून

मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि अभी तक दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार की सीमा से सटे सिक्किम और उत्तर बंगाल में ही अटका हुआ है. जब तक प्रदेश में पुरवइया हवाओं की रफ्तार नहीं बढ़ती और बारिश व ठनका की गतिविधियां तेज नहीं होतीं, तब तक मानसून प्रवेश की संभावना नहीं बनती. अनुमान है कि 17 जून के आसपास बिहार में मानसून प्रवेश कर सकता है.

पटना समेत 8 प्रमुख जिलों का तापमान 40 डिग्री पार

इधर, दक्षिण बिहार के जिलों- पटना, गया, जहानाबाद, डेहरी और औरंगाबाद में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है. गुरुवार और शुक्रवार की रातों में भी गर्मी से राहत नहीं मिली. पटना समेत 8 प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. इनमें गोपालगंज, आरा, छपरा और दरभंगा जैसे जिले शामिल हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार में मौसम बदलाव की आहट जरूर है, जिससे दक्षिण के कुछ हिस्सों में तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है. हालांकि जब तक मानसून पूरी तरह से नहीं आता, तब तक व्यापक राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती.

लोगों को मौसम विभाग का सलाह

फिलहाल, लोगों को सलाह दी गई है कि अत्यधिक गर्मी और हीटवेव से बचने के लिए दिन में बाहर निकलने से बचें, पानी का सेवन बढ़ाएं और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. प्रदेश के किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि खरीफ सीजन की बुआई का काम शुरू किया जा सके.

Also Read: बिहार के 34 जिलों में आंधी-बारिश मचाएगी तबाही! IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >