बिहार में मॉनसून की तूफानी रफ्तार, 24 घंटे में आधे राज्य को किया कवर, मुजफ्फरपुर पहुंचा, पटना में एंट्री कब

Bihar Monsoon: बिहार में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और 24 घंटे के भीतर राज्य के आधे हिस्से तक पहुंच चुका है. सीमांचल, कोसी, मिथिला और पूर्वी बिहार में बारिश का असर दिख रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Bihar Monsoon: बिहार में दस्तक देते ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में इसने आधे राज्य को कवर कर लिया है और इसकी उत्तरी सीमा मुजफ्फरपुर तक पहुंच गई है. कोसी, सीमांचल, मिथिला और पूर्वी बिहार में मॉनसून का असर शुरू हो चुका है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, परिस्थितियां अनुकूल हैं और अगले 24 घंटे के भीतर मॉनसून के राजधानी पटना पहुंचने की पूरी उम्मीद है. अगले 3 दिनों में यह पूरे बिहार में फैल जाएगा.

अररिया-किशनगंज के रास्ते आया मॉनसून

मॉनसून ने गुरुवार को अररिया-किशनगंज के रास्ते बिहार में एंट्री ली थी और पहले ही दिन 7 जिलों को कवर किया था. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मॉनसून बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ और हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है. अगले 2-3 दिनों में इसके बिहार के बाकी हिस्सों में एक्टिव होने के लिए मौसम के हालात बिल्कुल सही बने हुए हैं.

शनिवार को 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 जून को बिहार के भागलपुर, बांका, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. पटना, चंपारण, दक्षिण बिहार और पूर्वी बिहार के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रविवार से मॉनसून का असर थोड़ा कमजोर पड़ सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कटिहार में भारी बारिश, तापमान गिरने से गर्मी से मिली राहत

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मॉनसून के चलते कटिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही पूर्णिया और किशनगंज में भी अच्छी बरसात हुई है. राज्य के बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान गिर गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. गुरुवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान सारण में 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बाकी जिलों में पारा इससे कम दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: खान सर के पार्टनर रहे निखिल सर ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- इसने मेरा संस्थान मुझसे छीन लिया

बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को बड़ा तोहफा, 16 बीएएस अधिकारी बने आईएएस, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >