Bihar Monsoon Session: 'कल (22 जुलाई) जो घटना हुई, उसमें विद्यार्थी की आड़ में कुछ आतंकवादी घुस आए थे. वे चाह रहे थे कि मोदी जी को गोली मार दे. राहुल गांधी की यह साजिश है.' यह बात बीजेपी नेता लखेंद्र पासवान ने कही. बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए. जबकि सत्ता पक्ष के नेताओं ने कई खुलासे किए.
लखेंद्र पासवान ने और क्या कहा?
बीजेपी नेता लखेंद्र पासवान ने कहा, 'मोदी जी को गोली मार देंगे', ऐसा कहने वाले ही राहुल गांधी के समर्थन में उतरे थे. वे लोग आपातकाल की स्थिति देश में लागू कर देना चाहते हैं. वे लोग देश को टुकड़े में बांटने वाले नारे दे रहे थे. इससे ऐसा लग रहा था कि विद्यार्थी के कंधे पर बंदूक रखकर ये लोग चला रहे थे.
छात्रों से की ये अपील
आगे बीजेपी नेता लखेंद्र पासवान ने छात्रों से अपील की. उन्होंने कहा, देश के युवाओं से निवेदन करना चाहता हूं कि किसी भी परिस्थिती में ऐसे लोगों के हाथ मत आइए जो लोग आपके कंधे पर बंदूक रखकर छोड़ना चाहते हैं. ये लोग युवाओं के भविष्य को खत्म करना चाहते हैं. सदन के अंदर इसी मुद्दे पर विधायकों ने जमकर हंगामा किया. इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
बीजेपी विधायक का आरोप- जान भी जा सकती थी
सदन में हंगामे के बीच बीजेपी विधायक श्याम बाबू यादव खड़े हुए और कहा कि डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन करने वाले छात्र नहीं, बल्कि गुंडे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान उन पर और उनके सुरक्षाकर्मियों पर हमला हुआ. उनका कहना था कि अगर हालात और बिगड़ते तो उनकी जान भी जा सकती थी.
Also Read: क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार बने DSP, बिहार सरकार की इस योजना से 161 खिलाड़ियों को मिली नौकरी
