Bihar News: बिहार विधान परिषद की एक और सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है. यह सीट पूर्व मंत्री मंगल पांडेय के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी. विधानसभा कोटे की इस सीट के लिए 12 मई को मतदान कराया जाएगा. इस सीट से जीतने वाले उम्मीदवार का कार्यकाल शेष अवधि के लिए होगा. यानी नया एमएलसी करीब 4 साल तक इस पद पर रहेगा, क्योंकि मंगल पांडेय का कार्यकाल 2030 तक था.
चुनाव कार्यक्रम घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है.
- 23 अप्रैल: अधिसूचना जारी और नामांकन शुरू
- 30 अप्रैल: नामांकन की अंतिम तारीख
- 2 मई: नामांकन पत्रों की जांच
- 4 मई: नामांकन वापसी की आखिरी तारीख
- 12 मई: सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान
- 12 मई शाम 5 बजे: मतगणना और परिणाम
NDA की मजबूत स्थिति, जीत की संभावना
इस उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए की स्थिति मजबूत मानी जा रही है. विधानसभा में संख्याबल अधिक होने के कारण इस सीट पर उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. यह सीट पहले भाजपा के पास थी, इसलिए इस बार भी भाजपा या उसके सहयोगी दल से उम्मीदवार उतरने की संभावना है.
भोजपुर-बक्सर सीट पर भी साथ में वोटिंग
फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि एनडीए किसे उम्मीदवार बनाता है. साथ ही यह भी देखने वाली बात होगी कि विपक्ष इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतारता है या नहीं. इसी दिन 12 मई को भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय सीट पर भी मतदान होगा. यह सीट जदयू के एमएलसी राधाचरण साह के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी.
दोनों सीटों पर सीधा मुकाबला
भोजपुर-बक्सर सीट पर एनडीए की ओर से राधाचरण साह के बेटे कन्हैया प्रसाद उम्मीदवार हैं. वहीं महागठबंधन की ओर से राजद ने सोनू राय को मैदान में उतारा है. इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है.
Also Read: शपथ के बाद फुल एक्शन में CM सम्राट, अफसरों की लगाई क्लास, प्रधान सचिवों को दिया ये टास्क
